Salaar Vs Dunki Box Office- एक दूसरे से दबने को तैयार नहीं सलार और डंकी, वीकेंड पर हिला डाला बॉक्स ऑफिस!

salaar, dunki, box office

Salaar and Dunki Box Office Collection- प्रभास और प्रशांत नील की मोस्ट अवेटेड तेलुगु फिल्म 'सलार' इस वक्त चर्चा में है। फिल्म ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है।

शाहरुख खान की डंकी के एक दिन बाद यानि 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई प्रभास की डंकी ने तीन दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर एक नया कीर्तिमान बना दिया है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 178 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाबी हासिल की और अब दूसरे दिन फिल्म कथित तौर पर वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है।

हालांकि रविवार को 60 करोड़ की कमाई के साथ सिर्फ इंडिया में इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पा लिया है। अब सलार भी कई बड़ी बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

डंकी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

प्रभास की फिल्म सलार से एक दिन पहले रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म डंकी की शुरुआत उनके स्टारडम के हिसाब से काफी धीमी रही है। 21 दिसंबर दिन गुरुवार को रिलीज हुई डंकी ने 30 करोड़ की ओपनिंग दी थी।

लोगों को लगा था कि फिल्म इतनी जल्दी 100 करोड़ के आंकड़े तक नहीं पहुंचेगी। हालांकि रविवार को 32 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन करते हुए फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

अब डंकी का कुल कलेक्शन 107 करोड़ हो चुका है। डंकी ने पहले दिन 30 करोड़, दूसरे दिन 21 करोड़, तीसरे दिन 26 करोड़ और चौथे दिन 32 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। प्रभास की बिग बजट के सामने डंकी जिस तरह से टिकी है वो और कुछ नहीं बल्कि शाहरुख खान का सुपरस्टारडम है।

More from Filmibeat

Read more about: salaar dunki box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X