Salaar Box Office- रोके नहीं रुक रही सलार की कमाई, दुनिया भर में अब तक छाप डाले इतने करोड़

By Filmibeat Desk
salaar, box office, prabhas

Salaar Worldwide Box Office Collection- प्रशांत नील की एक्शन से भरपूर सलार: पार्ट 1 - सीजफायर वास्तव में एक तूफान की तरह सामने आई है जो शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स से लेकर अपनी शानदार कहानी तक,

यह फिल्म भरपूर मनोरंजन लेकर आई है जो दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित कर रही है। इससे फिल्म ने सिर्फ भारत के बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी राज किया है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 650 करोड़ हो गया है।

सलार: पार्ट 1 - सीज़फायर दुनिया के नए बॉक्स ऑफिस राजा के रूप में अपना नाम रोशन कर रही है। फिल्म सिनेमाघरों में शानदार सफर एंजॉय कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर मजबूत से जमी हुई है।

ऐसा इसलिए क्योंकि 11वें दिन फिल्म ने हिंदी में 12.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। वहीं भारत में फिल्म ने 495.30 करोड़ का और विदेशी मार्केट में फिल्म ने 149.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इससे दुनिया भर में सलार: पार्ट 1 - सीजफायर की कुल कमाई अब 650.80 करोड़ हो गई है।

जैसे-जैसे फिल्म एक के बाद एक मील के पत्थर हासिल कर रही है, यह निश्चित रूप से बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के लिए एक बेंचमार्क स्थापित करेगी।

होम्बले फिल्म्स की सलार: पार्ट 1 सीजफायर का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया हैं और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं। वहीं, फिल्म विजय किरागांदुर द्वारा निर्मीत हैं। यह फिल्म अब सिनेमाघरों आ चुकी है।

More from Filmibeat

Read more about: salaar box office prabhas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X