..................... Salaar Advance Booking Collection Total: Prabhas Record Breaking Film As Bookmyshow And Paytm Crash - Hindi Filmibeat

Salaar Advance Booking: प्रभास के दीवाने फैंस, धड़ल्ले से बिकी 'सालार' की टिकट्स क्रैश हुए वेबसाइट!

Salaar Advance Booking, Salaar, prabhas

Salaar Advance Booking: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म सालार पार्ट 1 सीजफायर को लेकर खबरों में बने हुए हैं। एक्टर की फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। हर तरफ फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी धड़ल्ले से हो रही है। इसी बीच खबर आई है कि सालार की एडवांस बुकिंग के चलते बुकिंग प्लेटफॉर्म भी क्रैश हो गए हैं।

सालार की धमाकेदार एडवांस बुकिंग-

प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी फिल्म सालार को लेकर हर तरफ क्रेज बना हुआ है। प्रभास के फैंस फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर पहले से ही कई सारी चीजें देखने को मिल रहा है। फैंस फिल्म का जोरदार स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

ऐसे में सालार की एडवांस बुकिंग को लेकर बात करें तो, डिजिटल बुकिंग प्लेटफॉर्म पर फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसमें इसका रिस्पांस देखने लायक है। सामने आई जानकारी के अनुसार, 'सालार' एडवांस बुकिंग में कमाल का कलेक्शन कर रही है।

सूत्रों की मानें तो पेटीएम और बुक माय शो पर भारी संख्या में लोगों ने 'सालार' के लिए बुकिंग की है। हाल ही में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 'सालार' की एडवांस बुकिंग ओपन की गई और कुछ ही मिनटों में प्रशांत नील और प्रभास की ये जोड़ी बड़ी मात्रा में दर्शकों को प्लेटफॉर्म पर खींचने में कामयाब रही है।

फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन के अनुसार, बुक माय शो का पोर्टल क्रैश हो गया, जिसकी वजह 'सालार' है। इस ट्वीट पर फैंस ने अलग-अलग कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सालार बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी होगी।' एक अन्य ने लिखा, 'प्रभास का जलवा रहेगा।' हालांकि, कुछ लोगों ने इसे तकनीकी दिक्कत बताया है।

प्रभास और पृथ्वी की फिल्म सालार-

प्रशांत नील की फिल्म सालार से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के लिए प्रभास एक बार फिर से थिएटर्स में लौट रहे हैं। उनकी फिल्म सालार 22 दिसंबर को डंकी के साथ पंगा लेगी। प्रभास और मलयालम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन को एक साथ फिल्मी पर्दे पर देखने का फैंस बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रशांत नील केजीएफ 2 के बाद एक बार फिर से फैंस को धमाकेदार एक्शन बिग स्क्रीन पर दिखाने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X