Saiyaara vs Maalik Box Office- 'सैयारा' की आंधी में उड़ गए 'मालिक', पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी!

Saiyaara vs Maalik Box Office- डेब्यू हो तो ऐसा हो जैसा मोहित सूरी की 'सैयारा' ने किया है। जी हां, अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्म ने बड़े बड़े सितारों की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है।
इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने ऐसा कलेक्शन किया कि हर कोई हैरान रह गया। आखिरी रिपोर्ट आने तक इस फिल्म ने पहले दिन 20.50 करोड़ रुपये की भारी भरकम कमाई कर डाली है।
बता दें कि इस फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन के मामले में राजकुमार राव की मालिक को धूल चटा दी है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म है और जिस तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है वो अनरियल है।
मालिक ने कितनी कमाई की थी?
राजकुमार राव की फिल्म मालिक को लेकर काफी चर्चा थी और इस फिल्म ने रिलीज होकर पहले दिन महज 3.75 करोड़ का बिजनेस किया था। सैयारा के ओपनिंग कलेक्शन तक पहुंचने के लिए मालिक को 5-6 दिन लगे थे लेकिन सैयारा ने तो ऐसा बवाल काटा है कि हर कोई हैरान है। कहा जा रहा है कि एक सुपरस्टार ने डेब्यू कर लिया है। मोहित सूरी ने इस फिल्म से खुद अपनी सारी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आशिकी 2 हो या फिर मर्डर 2.. मोहित सूरी की ये सबसे तगड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर अहान पांडे की तारीफ कर रहे हैं।
कब पार होगा 100 करोड़ का आंकड़ा?
जिस तरह की शुरुआत अहान की इस फिल्म को मिली है तो लोगों की नजर अब 100 करोड़ क्लब में है। बता दें कि सैयारा को बनाने में कुल 60 करोड़ रुपए मेकर्स ने खर्च किए हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म 100 करोड़ क्लब में कितने दिनों में एंट्री मारती है। हालांकि अभी पूरी वीकेंड बाकी है। इस फिल्म की ओपनिंग से इतना तो तय है कि फिल्म बड़े बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications