Saiyaara ने 3 दिन में तोड़ा आलिया भट्ट की Student Of The Year का Box Office रिकॉर्ड, कमा डाले इतने करोड़!

Saiyaara

Saiyaara vs SOTY Box Office Collection- अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म ने रिलीज होकर पहले ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे लेकिन रविवार का कलेक्शन सामने आने के बाद तो धमाका ही हो गया है।

इस फिल्म ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर की कमाई को पीछे छोड़े दिया है और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड महज 3 दिनों में ही तोड़ दिया है। मोहित सूरी की इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है और लोगों के अंदर इसकी दीवानगी है।

3 दिन में तोड़ा आलिया की फिल्म का रिकॉर्ड

किसी भी स्टारकिड के डेब्यू की बात करें तो इतनी कमाई अभी तक किसी ने कही की है जो कि सैयारा कर रही है। आखिरी रिपोर्ट्स सामने आने तक इस फिल्म ने 83 करोड़ का कलेक्शन महज 3 दिन में किया है।

खबरें हैं कि रविवार को फिल्म ने सिर्फ इंडिया में 37 करोड़ का कलेक्शन करके लोगों का दिमाग हिला डाला है। बता दें कि आलिया, वरुण और सिद्धार्थ की स्टूडेंट ऑफ द ईयर ने 3 दिन में 70 करोड़ का कलेक्शन किया था।

इसके अलावा स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 ने 70.86 करोड़ का लाइफटाइम बिजनेस किया था। इस फिल्म अनन्या पांडे नजर आईं थीं और ये उनकी डेब्यू फिल्म थी। मोहित सूरी की इस फिल्म ने इतना तो बता दिया है कि वो लव स्टोरीज बताने के मामले में सबसे अच्छे निर्देशक हैं।

कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

ना सिर्फ SOTY बल्कि अहान और अनीत की इस फिल्म ने कई फिल्मों को धूल चटा दी है। इसमें जान्हवी कपूर की धड़क शामिल है, जॉन अब्राहम की डिप्लोमैट भी शामिल है। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा कितने दिनों में पार करती है। फैंस इंतजार कर रहे है और लगातार सोशल मीडिया पर बातें कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X