Saiyaara Box Office Day 22- चौथे शुक्रवार को थमी सैयारा की रफ्तार लेकिन रच दिया ये ना टूटने वाला रिकॉर्ड?

Saiyaara Box Office

Saiyaara Box Office Day 22- सैयारा ने रिलीज होकर इतिहास रच दिया है और अब शायद ही जल्दी किसी स्टार का डेब्यू इतना शानदार होने वाला है। गाने से लेकर फिल्म की कहानी तक सब लावजवाब है।

लेकिन फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस की खिड़की पर धीमी हो चली है और चौथे शुक्रवार का कलेक्शन सामने आया है। फिल्म ने अब तक 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

खबरें हैं कि चौथे शुक्रवार को फिल्म ने महज 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट में इस खबर को लेकर दावा किया गया है। इस फिल्म ने पहले ही दिन अच्छी खासी कमाई करके लोगों के हैरान कर दिया था।

पहले सप्ताह में ही इस फिल्म ने 172.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब तक फिल्म ने 310 करोड़ की कमाई कर ली है और धीरे धीरे आगे बढ़ रही है। हालांकि कमाई में अब गिरावट आना लाजमी है। सिर्फ इंडिया में 310 करोड़ की कमाई करना कोई मामूली बात नहीं है। मोहित सूरी की इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले किसी तरह का कोई क्रेज नहीं था। रिलीज के बाद इसके गाने सैयारा ने भी रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।

सबसे सफल लव स्टोरी

अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो हिंदी फिल्मों के इतिहास की ये सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है जो कि लव स्टोरी पर बेस्ड है। डेब्यू करते हुए किसी भी लव स्टोरी को बॉक्स ऑफिस पर फैंस का इतना प्यार नहीं मिला है। फिल्म के लीड रोल में अहान पांडे और अनीत पड्डा नजर आए थे।

दोनों बेहतरीन काम किया है और लोगों ने इसको काफी सराहा है। फिलहाल देखने वाली होगी कि आने वाले वक्त में थिएटर से हटने से पहले ये कितनी कमाई करती है। अहान पांडे फिल्म की रिलीज के बाद से ज्यादा बाहर नहीं दिखे और ना ही मीडिया से बात की है। अहान के घरवाले भी काफी ज्यादा खुश हैं।

Read more about: saiyaara box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X