..................... saiyaara-box-office-collection-day-6-hits-akshay-salman-films - Hindi Filmibeat

Saiyaara BOC: नए-नेवेले स्टार्स दे रहे दिग्गजों को पटखनी, छठे दिन अक्षय की फिल्म को पछाड़ा

Saiyaara

Saiyaara box office collection Day 6: बीते शुक्रवार रिलीज हुई मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा दिया है। इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में नए-नवेले एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में हैं। पहले दिन से ही दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है और इसके कलेक्शन लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।

तीसरे दिन ही वसूल किया बजट

60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन ही अपनी लागत निकाल ली थी। अब जब फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं, तो इसका क्रेज और कमाई दोनों ही तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

पांचवें दिन बना साल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

'सैयारा' ने पांचवें दिन 25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इसी के साथ यह फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसने 'जाट' और 'केसरी चैप्टर 2' जैसी हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

छठे दिन अक्षय और सलमान को दी कड़ी टक्कर

छठे दिन, यानी बुधवार को फिल्म ने 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब तक इसका कुल नेट कलेक्शन 153.25 करोड़ रुपये हो चुका है। ये आंकड़े बताते हैं कि अहान और अनीत की फिल्म ने अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' और सलमान खान की 'सिकंदर' जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

'स्काई फोर्स' ने भारत में 112.75 करोड़ की कमाई की थी और वर्ल्डवाइड 149 करोड़ रुपये तक पहुंची थी। लेकिन 'सैयारा' ने सिर्फ 6 दिन में इसे पार कर लिया है। अगर यही रफ्तार रही, तो ये फिल्म 'हाउसफुल 5' को भी जल्द पछाड़ सकती है।

टॉप 5 फिल्मों में शामिल

अब तक 'सैयारा' इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। अभी सिर्फ चार फिल्में इससे आगे हैं- 'छावा', 'हाउसफुल 5', 'रेड 2', 'सितारे जमीन पर'।

सैयारा क्यों है खास?

'सैय्यारा' सिर्फ एक रोमांटिक फिल्म नहीं, बल्कि एक म्यूजिकल एक्सपीरियंस है। इसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है, जो पहले भी आशिकी 2, एक विलेन जैसी हिट म्यूजिकल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

Read more about: box office collection saiyaara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X