Saiyaara BOC: 'सैयारा' बनी बॉक्स ऑफिस की नई क्वीन, 5 दिन में तोड़े 'आशिकी 2', 'केसरी चैप्टर 2' के रिकॉर्ड!

Saiyaara

Saiyaara Box Office Collection Day 5: जब से अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' रिलीज हुई, इसका कंपैरिजन सीधे 'आशिकी 2' से होने लगा। इसका एक बड़ा कारण है कि दोनों ही फिल्मों को मशहूर डायरेक्टर मोहित सूरी ने बनाया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि 'सैयारा' ने सिर्फ 5 दिनों में ही 'आशिकी 2' के पूरे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' की धमाकेदार कमाई

फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन भारत में लगभग 25 करोड़ का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म ने देशभर में 132 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टोटल कमाई ₹151 करोड़ तक पहुंच चुकी है। इसमें से 107 करोड़ भारत से और 23 करोड़ ओवरसीज से आए हैं। 'सैयारा' ने पांच ही दिनों में न सिर्फ 'आशिकी 2' बल्कि अक्षय कुमार की हालिया फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म की पॉपुलैरिटी और ओपनिंग

फिल्म की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा है। इसका रोमांस, म्यूजिक और इमोशनल स्टोरीलाइन युवाओं को खासा पसंद आ रहा है। ओपनिंग डे पर ही 'सैयारा' ने 21.5 करोड़ की शानदार शुरुआत की थी, जबकि रविवार को इसने 35.75 करोड़ की कमाई कर नया रिकॉर्ड बना डाला।

श्रद्धा कपूर हुईं इमोशनल

'आशिकी 2' की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने 'सैयारा' देखने के बाद इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया। उन्होंने लिखा- "सैयारा से आशिकी हो गई है मुझे..."

इस पोस्ट के जवाब में अहान पांडे ने भी अपनी जर्नी को याद किया और श्रद्धा को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि कैसे 'रॉक ऑन 2' में उन्हें श्रद्धा के साथ काम करने का मौका मिला और वह छोटी-सी बातचीत उनके लिए बहुत खास बन गई।

एक ब्लॉकबस्टर की शुरुआत

'सैयारा' ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है, बल्कि दर्शकों के दिलों को भी जीत रही है। अहान पांडे और अनीत पड्डा के लिए यह डेब्यू फिल्म उनके करियर की एक दमदार शुरुआत बन चुकी है। फिल्म की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, जिससे यह 2025 की सबसे बड़ी रोमांटिक हिट्स में से एक बन गई है।

Read more about: saiyaara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X