Saiyaara BOC: अहान-अनीत की जोड़ी ने मचाया तहलका, सिर्फ 4 दिनों में अक्षय की इस फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

Saiyaara

Saiyaara box office collection day 4: मशहूर निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और आते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन गई। फिल्म में अहान पांडे (कृष कपूर) और अनीत पड्डा (वाणी बत्रा) ने अपने डेब्यू से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इनकी केमिस्ट्री और ताजगी भरपूर एक्टिंग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

क्या है कहानी

'सैयारा' एक गहरी प्रेम कहानी है जिसमें कृष, एक पैशनेट म्यूजिशियन है, जबकि वाणी एक शर्मीली और सेंसिटिव राइटर है। दोनों की मुलाकात म्यूजिक की दुनिया में होती है और दोनों एक-दूसरे की जिंदगी में नए रंग भर देते हैं। मगर, कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वाणी अपने पुराने जख्मों के कारण कृष से दूर जाने को मजबूर हो जाती है। यहीं से फिल्म में इमोशन की गहराई देखने को मिलती है।

फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई ने भी सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं:

रिलीज के पहले दिन: 21.5 करोड़ रुपये

दूसरे दिन: 26 करोड़ रुपये

तीसरे दिन: 35.75 करोड़ रुपये

चौथे दिन: 18.57 करोड़ रुपये

चार दिनों का कुल कलेक्शन

फिल्म ने भारत में 'केसरी चैप्टर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन (92.53 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है और जल्द ही सलमान खान की 'सिकंदर' (110.1 करोड़ रुपये) को भी पार करने की उम्मीद है।

इस फिल्म के गाने रिलीज से पहले ही सुपरहिट हो गए थे, जिससे फिल्म का क्रेज और भी बढ़ गया। फिल्म का प्रमोशन काफी लिमिटेड था, इसके बावजूद लोगों ने इसे मूवी को हाथों-हाथ लिया।

देशभर के अलग-अलग शहरों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जयपुर में 58% तक थिएटर ऑक्यूपेंसी रही, वहीं लखनऊ, बेंगलुरु, चेन्नई, एनसीआर और मुंबई में भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। विदेशों में भी फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये की कमाई की।

'सैयारा' की इतनी जबरदस्त सफलता ने साबित कर दिया है कि आज भी रोमांटिक लव स्टोरी के प्रति दर्शकों का प्यार अब भी कम नहीं हुआ। फिल्म में नए कलाकारों को देखकर बड़े-बड़े सितारे जैसे आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और करण जौहर भी इनकी तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म का प्रोडक्शन यश राज फिल्म्स ने किया है और कम बजट (करीब 40-60 करोड़ रुपये) में बनकर आई इस फिल्म ने महज दो दिन में अपना बजट निकालकर मुनाफे की राह पकड़ ली है।

इन शॉर्ट, 'सैयारा' एक ताजगी भरी रोमांटिक ड्रामा है जिसमें इमोशन, म्यूजिक और नए टैलेंट का शानदार संगम देखने को मिलता है और इसी वजह से यह इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है।

Read more about: box office collection saiyaara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X