..................... Saiyaara Box Office Collection Day 2 Ahaan Panday Debut Inches Towards 50 Cr in 2 Days - Hindi Filmibeat

Saiyaara BOC Day 2: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म के आगे बड़े-बड़े सूरमा हुए चित्त, दूसरे दिन की कमाई से सब हैरान

Saiyaara

Saiyaara Box Office Collection Day 2: अहान पांडे और अनीत पड्डा की पहली फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार, 19 जुलाई तक लगभग ₹50 करोड़ का आंकड़ा छूने की तैयारी कर ली है।

नए सितारों के साथ बड़ी ओपनिंग

'सैयारा' को ₹20 करोड़ की शानदार ओपनिंग मिली, जो किसी भी नए कलाकारों की फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस फिल्म का विकेंड कलेक्शन 70-80 करोड़ तक पहुंच सकता है।

फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक, "'सैयारा' की चर्चा पूरे देश में हो रही है। मल्टीप्लेक्स हो या सिंगल स्क्रीन, हर जगह इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।"

बड़ी-बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

इस साल रिलीज हुई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों जैसे 'हाउसफुल 5', 'रेड 2', 'सिकंदर' और 'सितारे जमीन पर', इन सबको 'सैयारा' ने पहले दिन की कमाई में पीछे छोड़ दिया है।

यह फिल्म बुकमाईशो (BookMyShow) पर भी छाई रही। रिलीज के पहले दिन 'सैयारा' के 4,19,000 टिकट्स बिके, जो 2025 की किसी भी फिल्म के लिए दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। सबसे ऊपर है विक्की कौशल की फिल्म 'छावा', जिसके 6,69,000 टिकट बिके थे।

BookMyShow पर पहले दिन टिकट बिक्री का हाल:

छावा - 6,69,000

सैयारा - 4,19,000

हाउसफुल 5 - 2,95,000

रेड 2 - 2,78,000

सिकंदर - 2,71,000

सितारे ज़मीन पर - 2,25,000

स्काई फोर्स - 1,93,000

सनम तेरी कसम (रि-रिलीज़) - 1,52,000

केसरी चैप्टर 2 - 1,50,000

भूल चुक माफ - 1,45,000

दूसरे दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'सैयारा' ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 25.63 करोड़ की कमाई की, जो पहले दिन के मुकाबले 22.05% ज्यादा है। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 46.63 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म में अहान पांडे ने निभाया है कृष कपूर का रोल, एक ऐसा यंग म्यूजिक कंपोजर जो अपने सपनों को लेकर जुनूनी है। उसकी मुलाकात होती है वाणी (अनीत पड्डा) से, जो एक ईमानदार और टैलेंटेड सॉन्ग राइटर है। दोनों के बीच ना सिर्फ प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लेवल पर भी केमिस्ट्री बनने लगती है।

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वाणी, कृष को चाकू दिखाकर प्रोग्राम छोड़ने को कहती है। इससे कृष का दिल टूट जाता है, लेकिन एक सीन में वरुण बडोला का किरदार उसे समझाता है, "अपने प्यार के लिए खुद को खत्म मत कर लेना।"

फिल्म का अंत कृष की एक दमदार लाइव परफॉर्मेंस से होता है, जहां वह अपनी काबिलियत से स्टारडम हासिल करता है।

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X