Saiyaara BOC: अहान-अनीत की 'सैयारा' बनी कमाई की मशीन, दूसरे हफ्ते भी करने वाली 100 करोड़ का कलेक्शन

Saiyaara

Saiyaara box office collection Day 12: अहान पांडे और अनीत पड्डा की पहली फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने 12वें दिन यानी मंगलवार को करीब 9.50 करोड़ की कमाई की है, जिससे भारत में इसका कुल कलेक्शन 266 करोड़ हो गया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के हिसाब से, ंसोमवार को फिल्म ने 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो बताता है कि दर्शकों का फिल्म से जुड़ाव अब भी बना हुआ है। पहले हफ्ते में सैयारा ने 172.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे वीकेंड में फिल्म ने 74.5 करोड़ कमाए-शुक्रवार को 18 करोड़, शनिवार को 26.5 करोड़ और रविवार को 30 करोड़।

अब तक सैयारा का घरेलू नेट कलेक्शन 266 करोड़ तक पहुंच चुका है और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म जल्द ही अपने दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ के पार पहुंच जाएगी। खास बात यह है कि ये उपलब्धि दो नए कलाकारों- अहान और अनीत की डेब्यू फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है।

खबरों की मानें तो मोहित सूरी की यह रोमांटिक फिल्म ₹300 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है। आने वाले दिनों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही, जिससे सैयारा को और ज्यादा कमाई करने का मौका मिल सकता है। फिल्म को शुरुआत में 2225 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़ाकर 3650 कर दिया गया है, जिससे इसका बॉक्स ऑफिस पर और ज्यादा असर दिख रहा है।

इस जबरदस्त कमाई के साथ, सैयारा अब साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। इसने अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' और अजय देवगन की 'रेड 2' को पीछे छोड़ दिया है। यहां तक कि सलमान खान की 'सिकंदर' और आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' जैसी फिल्मों के सामने भी सैयारा की कमाई रुकी नहीं।

Read more about: saiyaara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X