Saiyaara BOC: दूसरे मंडे फिल्म का हुआ बुरा हाल, 500 करोड़ का रिकॉर्ड छूना अब लग रहा असंभव!

Saiyaara

Saiyaara box office collection Day 11: अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता की ओर बढ़ रही है। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन भी शानदार कमाई की है। हालांकि, मंडे टेस्ट में 'सैयारा' थोड़ी डगमगाती हुई जरूर नजर आई है।

फिल्म ने अब तक ग्लोबली ₹350 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है।

दूसरे सोमवार की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सैयारा ने अपने दूसरे सोमवार को भारत में करीब 9.50 करोड़ (नेट) का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की घरेलू कुल कमाई 256.75 करोड़ तक पहुंच गई है।

थिएटर में ऑक्यूपेंसी के आंकड़े

फिल्म की हिंदी स्क्रीनों पर सोमवार को औसतन 15.28% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा दर्शक चेन्नई (32.50%) में देखने को मिले, जबकि जयपुर में 27.50%, बेंगलुरु में 22% और एनसीआर और हैदराबाद में 18.50% ऑक्यूपेंसी रही। यह आंकड़े स्पष्ट रूप से फिल्म की लोकप्रियता को दर्शाते हैं।

वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा

रविवार तक फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर 373.7 करोड़ की कमाई कर ली थी। इसमें भारत से 247.25 करोड़ (नेट) और विदेशी मार्केट से 77 करोड़ का कलेक्शन शामिल है। सैकनिल्क के अनुसार, रविवार को फिल्म ने 30 करोड़ और शनिवार को 26.5 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दर्ज किया।

ट्रेड एक्सपर्ट्स ने की तारीफ

प्रसिद्ध ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा- "सैयारा न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ रही है, बल्कि बॉक्स ऑफिस के नियम भी बदल रही है। यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि यह कहां जाकर रुकेगी। 400 करोड़ का आंकड़ा अब दूर नहीं लगता।"

फिल्म की कहानी और प्रोडक्शन

सैयारा एक इमोशनल प्रेम कहानी है जो दो युवाओं- कृष कपूर और वाणी बत्रा के इर्द-गिर्द घूमती है। कृष एक म्यूजिशियन है, जिसे अपनी जिंदगी में सबकुछ हासिल करना है। जबकि वाणी एक इंट्रोवर्ट राइटर है। दोनों के बीच की प्रेम कहानी टूटे दिल, दर्द और फिर से उम्मीद जगाने की जर्नी को दर्शाती है।

फिल्म का प्रोडक्शन यश राज फिल्म्स के बैनर तले हुआ है और यह मोहित सूरी की रोमांस जॉनरा में वापसी मानी जा रही है।

क्या 400 करोड़ के क्लब में होगी एंट्री?

फिल्म की रफ्तार को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि सैयारा जल्द ही 400 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है। नए कलाकारों के साथ इस फिल्म ने जो मुकाम हासिल किया है, वह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

Read more about: saiyaara box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X