Saiyaara BOC: अहान-अनीत की जोड़ी ने शाहरुख को भी दी मात! साल की सबसे बड़ी फिल्म बनने की राह पर 'सैयारा'

Saiyaara box office collection Day 10: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। यह एक म्यूजिकल ड्रामा रोमांटिक फिल्म है, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। 18 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और इसके कलेक्शन लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
दूसरे रविवार को भी दिखाया दम
फिल्म ने अपने 10वें दिन, यानी दूसरे रविवार को करीब 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ये शुरुआती आंकड़े हैं, असली कमाई इससे और ज्यादा हो सकती है। खास बात यह है कि यह कमाई पहले रविवार (तीसरे दिन) की कमाई 35.75 करोड़ के काफी करीब है।
दूसरे शनिवार (9वें दिन) को फिल्म ने लगभग 26.5 करोड़ रुपये कमाए थे और फिर दूसरे रविवार को इसमें उछाल देखा गया। इससे साफ है कि दर्शकों का प्यार अब भी बरकरार है।
कुल कमाई 247 करोड़ के पार
अब तक 'सैयारा' का कुल कलेक्शन लगभग 247.25 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म तेजी से 250 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है और जल्द ही 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है।
शाहरुख की फिल्म को छोड़ा पीछे
अहान पांडे की यह फिल्म अब शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' से भी आगे निकल गई है। 2013 में रिलीज हुई 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने लगभग 227 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसे अब 'सैयारा' पार कर चुकी है।
फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स
सोशल मीडिया पर अहान पांडे की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। फैंस उनकी परफॉर्मेंस से काफी इंप्रेस हैं। इंटरनेट पर फैन्स के रिएक्शन वीडियो, मीम्स और मजेदार क्लिप्स खूब वायरल हो रही हैं, जिससे फिल्म की पॉपुलैरिटी और बढ़ गई है।
क्या बनेगी इस साल की सबसे बड़ी हिट?
'सैयारा' जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखकर माना जा रहा है कि ये फिल्म 2025 की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा कब पार करेगी।


Click it and Unblock the Notifications