Saiyaara BOC: दो हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर ढाया कहर, लेकिन तीसरे हफ्ते में फुस्स हो रही अहान-अनीत की फिल्म!

Saiyaara

Saiyaara Box Office Collection: आहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक फिल्म 'सैयारा', जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है, ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। पहले दो हफ्तों तक फिल्म ने शानदार परफॉर्म किया और 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया। लेकिन अब फिल्म की रफ्तार धीमी होती नजर आ रही है।

तीसरे हफ्ते में दिखने लगी गिरावट

फिल्म अब अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'सैयारा' ने अपने 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 2.50 करोड़ की कमाई की। ये आंकड़ा सोमवार की कमाई 2.35 करोड़ से थोड़ा बेहतर जरूर है, लेकिन अब फिल्म की रफ्तार पहले जैसी नहीं रही।

अब तक 'सैयारा' की कुल कमाई

पहला हफ्ता: जबरदस्त ओपनिंग

दिन 1 (शुक्रवार): 21.5 करोड़

दिन 2 (शनिवार): 26 करोड़

दिन 3 (रविवार): 35.75 करोड़

दिन 4 (सोमवार): 24 करोड़

दिन 5 (मंगलवार): 25 करोड़

दिन 6 (बुधवार): 21.5 करोड़

दिन 7 (गुरुवार): 19 करोड़
पहले हफ्ते का टोटल: 172.75 करोड़

दूसरा हफ्ता: मजबूत पकड़ बरकरार

दिन 8 (शुक्रवार): 18 करोड़

दिन 9 (शनिवार): 26.5 करोड़

दिन 10 (रविवार): 30 करोड़

दिन 11 (सोमवार): 9.25 करोड़

दिन 12 (मंगलवार): 10 करोड़

दिन 13 (बुधवार): 7.5 करोड़

दिन 14 (गुरुवार): 6.5 करोड़

दूसरे हफ्ते का टोटल: 107.75 करोड़

तीसरा हफ्ता: धीरे-धीरे गिर रही रफ्तार

दिन 15 (शुक्रवार): 4.5 करोड़

दिन 16 (शनिवार): 6.75 करोड़

दिन 17 (रविवार): 8 करोड़

दिन 18 (सोमवार): 2.35 करोड़

दिन 19 (मंगलवार): 2.50 करोड़

अब तक की कुल कमाई: 304.60 करोड़

नए सितारे और पुरानी कहानी का जादू

यह फिल्म आहान पांडे की पहली फिल्म थी और ये डेब्यू उनके लिए किसी सपने से कम नहीं रहा। उनकी और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री, इमोशनल कहानी और मोहित सूरी का दमदार डायरेक्शन लोगों को खूब पसंद आया। रिलीज के पहले दिन से ही 'सैयारा' एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

नई फिल्मों से बढ़ा बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला

तीसरे हफ्ते में 'सैयारा' को अन्य फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है। 'महावतार नरसिम्हा', जो 25 जुलाई को रिलीज हुई, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 1 अगस्त को दो और बड़ी फिल्में रिलीज हुईं- 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2'। अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की 'सन ऑफ सरदार 2' ने मंगलवार को 2.50 करोड़ कमाए और अब फिल्म की कुल कमाई 29.60 करोड़ हो गई है। वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' ने 1.60 करोड़ कमाए, जिसेक बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 14.35 करोड़ हो गया है। इन नई फिल्मों की एंट्री से 'सैयारा' की पकड़ थोड़ी ढीली जरूर हुई है।

अब आगे क्या?

हालांकि 'सैयारा' ने अब तक जबरदस्त कलेक्शन किया है, लेकिन आने वाले दिनों में इसके पास ज्यादा समय नहीं बचा है। 14 अगस्त को 'वॉर 2' रिलीज हो रही है जिसमें ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। इसलिए 'सैयारा' को अब अगले कुछ दिनों में जो भी कमाना है, वो जल्द से जल्द कमा लेना होगा।

Read more about: saiyaara box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X