Saiyaara BOC: अहान-अनीत की फिल्म ने तोड़ा विक्की कौशल की 'छावा' का ये रिकॉर्ड, दूसरे हफ्ते भी 100 करोड़ पार

Saiyaara

Saiyaara Box Office Collection Day 14: अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने सिनेमाघरों में तूफान मचाते हुए दो हफ्तों में ही 280.5 करोड़ की कमाई कर डाली है। फिल्म का क्रेज अभी भी बरकरार है और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है। सिर्फ दूसरे हफ्ते में ही फिल्म ने 107.75 करोड़ की कमाई की, हालांकि ये पहले हफ्ते की कमाई 172.75 करोड़ से करीब 37.63% कम है।

गुरुवार को कमाई में गिरावट

Sacnilk के अनुसार, फिल्म की कमाई में गुरुवार को 13.33% की गिरावट देखी गई और 14वें दिन सैयारा ने 6.5 करोड़ का बिजनेस किया। 1 अगस्त से फिल्म अपना तीसरा हफ्ता शुरू कर चुकी है, लेकिन इस हफ्ते उसे धड़क 2 और सन ऑफ सरदार 2 जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

तीसरे वीकेंड तक 300 करोड़ की उम्मीद

अब तक सैयारा की भारत में कुल कमाई 280.5 करोड़ हो चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अपने तीसरे वीकेंड तक 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

दुनियाभर में 425 करोड़ से ज़्यादा की कमाई

सिर्फ भारत में ही नहीं, सैयारा ने विदेशों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट में 97 करोड़ कमाए, जिससे इसकी कुल वर्ल्डवाइड कमाई 425.5 करोड़ तक पहुंच गई है। भारत में इसने अब तक 328.5 करोड़ कमाए हैं।

इंटरनेशनल लेवल पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता

2025 में रिलीज हुई फिल्मों में 'सैयारा', विदेशों में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। इसने विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' (91 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, इंटरनेशनल कलेक्शन में 'सैयारा' अब भी मोहनलाल की फिल्म L2: एम्पुरान से पीछे है, जिसने अब तक विदेशों में 124.5 करोड़ की कमाई की है।

Read more about: saiyaara box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X