सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका- रिपोर्ट
सैफ अली खान और आलिया फर्नीचरवाला की फिल्म 'जवानी जानेमन' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। 'जवानी जानेमन' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3.24 करोड़ की कमाई करने में सफल हो पाई है। तब्बू और चंकी पांडे भी इस फिल्म में लीड रोल में हैं। 'जवानी जानेमन' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई है। अब देखना ये होगा कि आगे के हफ्तों में ये फिल्म कितना बिजनेस करने में सफल हो पाती है।
सैफ अली खान फिल्म 'जवानी जानेमन' में प्ले बॉय के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी बाप-बेटी के रिश्ते को दर्शाती है। आलिया इस फिल्म में सैफ और तब्बू की बेटी का रोल अदा कर रही हैं। खास बात ये है कि फिल्म से पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला डेब्यू कर रही हैं।

फिल्म 'जवानी जानेमन' हल्के फुल्के विषय को दर्शाती है। जहां आशिकीमिजाज जैज यानी सैफ अली खान एक बार फिर पुराने अवतार में नजर आए हैं। पहले 'कॉकटेल' जैसे फिल्म में दर्शक सैफ अली खान का ऐसा कूल अवतार देख चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











