BOX OFFICE: सैफ अली खान की बाज़ार- तारीफ मिली, लेकिन ठंडा रहा ओपनिंग कलेक्शन
Recommended Video

सैफ अली खान, राधिका आप्टे, चित्रागंदा सिंह और रोहन मेहरा स्टारर फिल्म बाज़ार इस शुक्रवार रिलीज हुई है। समीक्षकों ने फिल्म को पसंद किया है। लेकिन दर्शकों से फिल्म को काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 4 करोड़ की ओपनिंग दी है। जो कि काफी कम है। उम्मीद है वीकेंड पर फिल्म की कलेक्शन में बढ़ोतरी दिखेगी।
निर्देशक गौरव के चावला ने स्टॉक ट्रेडिंग जैसे मुश्किल लेकिन दिलचस्प टॉपिक पर फिल्म बनाने की शानदार कोशिश की है। सैफ अली खान की परफॉर्मेंस बाज़ार को दर्शकों के लिए पैसा वसूल फिल्म बनाती है। लिहाजा, उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा।

फिलहाल बाजार को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा टक्कर दे रही है आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो। जो कि 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और अभी भी ताबड़तोड़ कमाई जारी है। बधाई हो अपने कंटेंट की वजह से काफी सुर्खियों में है और दर्शकों को आकर्षित कर रही है।
सैफ अली खान की बात करें तो बाज़ार का सफल होना उनके लिए काफी मायने रखता है। सैफ की पिछली कुछ फिल्में- चेफ हो या रंगून, कालाकांदी.. इन सभी ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था। ऐसे में यदि बाज़ार बॉक्स ऑफिस पर सफल होना जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications











