साहो हिंदी बॉक्स ऑफिस - पहले दिन की कमाई को लगा ज़ोरदार झटका, शो कैंसिल, लोगों ने पैसे वापस मांगे
प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर साहो से लोगों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म के हिंदी बॉक्स ऑफिस को पहले दिन बहुत ज़ोर का झटका लग चुका है। दरअसल, फिल्म को हिंदी दर्शकों से लगभग 18 - 20 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीदें थीं। लेकिन पहले ही दिन फिल्म के शो कैंसिल कर दिए गए जिससे फिल्म की ओपनिंग पर भारी असर पड़ेगा।
दरअसल, उत्तर भारत में कई जगह लगभग 2000 प्रिंट पहुंचे ही नहीं। इस वजह से लोगों ने फिल्म का टिकट तो बुक किया लेकिन फिल्म का शो कैंसिल हो गया। लोग अभी भी पैसे वापस मांग रहे हैं लेकिन उनका रिफंड भी अभी तक नहीं आया है। अब ज़ाहिर है कि आने वाले दिनों में भी इसका असर पड़ेगा।

माना जा रहा था कि पहले ही दिन फिल्म कमाई के लिहाज़ से एवेंजर्स का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ सकती है। जहां हिंदी में फिल्म को लगभग 20 करोड़ ओपनिंग मिलने की उम्मीद थी वहीं तमिल से 15 करोड़। तेलुगू दर्शक फिल्म को लगभग 35 करोड़ की ओपनिंग दे सकते हैं और मलयालम 5 करोड़।
कुल मिलाकर फिल्म की 60 - 70 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद पर अब पानी फिर चुका है। वैसे जानिए कुछ साउथ की फिल्मों का हिंदी बॉक्स ऑफिस स्कोर -


Click it and Unblock the Notifications