..................... Rustom, Mohenjo Daro Occupancy Report - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: रूस्तम vs मोहनजोदड़ो.. पहली पारी में किसने मारी बाजी!

By Neeti

अक्षय कुमार की फिल्म 'रूस्तम' और ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' रिलीज हो चुकी है। दोनों ही फिल्में एक दूसरे से काफी अलग है, लेकिन कोई शक नहीं कि फैंस के लिए यह काफी उलझन भरा समय है.. कि कौन सी फिल्म पहले देंखे। एक ओर जहां अक्षय कुमार हैं, दूसरी ओर हैं ऋतिक रोशन।

मोहनजोदड़ो की बात करें तो यह एक पीरियड ड्रामा है। फिल्म की कहानी है सरमन(ऋतिक रोशन) और चानी(पूजा हेगड़े) की। इस लव स्टोरी में अंतर बस इतना सा है कि यह दिल्ली, मुंबई की कहानी नहीं, मोहनजोदड़ो की कहानी है। बाकी सब कुछ वैसा का वैसा ही।

REVIEW: ऋतिक फैंस के लिए परफेक्ट.. 'मोहनजोदड़ो' की प्रेम कहानी!

वहीं, रूस्तम एक संस्पेंस थ्रिलर है। फिल्म की कहानी सीधे सीधे 1959 के मशहूर नानावटी केस पर बनी है। रूस्तम पावरी एक नेवी ऑफिसर है जो अपने मिशन से घर लौटता है पर अपनी बीवी को बेवफा पाता है। कहानी में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं।

बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों ने ठीक ठाक शुरूआत की है। लेकिन कहीं ना कहीं अक्षय कुमार की इस साल दो हिट फिल्मों का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। लिहाजा, ओपनिंग पारी में रूस्तम ने बाजी मारी है। जबकि मोहनजोदड़ो पीछे रह गया है। लेकिन फिलहाल खेल बाकी है।

यहां देखें दोनों फिल्मों को कैसी मिली है ओपनिंग-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X