आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' को लगा झटका, दूसरे दिन भी कमाई रही फुस्स

Aayush Sharma

Aayush Sharma Movie ruslaan Box office collection day 2: आयुष शर्मा की स्टारर फिल्म रुस्लान 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तर दे चुकी है। करण भूटानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म काफी एक्शन और थ्रिल से भरी हुई है। इस फिल्म को लेकर लोगों के मिले जुले रिस्पांस आ रहे हैं। फिल्म की ओपनिंग तो काफी फीकी रही है, लेकिन वहीं अब फैन्स यह देखना चाहते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

दूसरे दिन फिल्म ने इतनी की कमाई
आयुष शर्मा, सुश्री मिश्रा, विद्या मालवडे, नवाब शाह, जगपित बाबू स्टारर फिल्म रुसलान की दूसरे दिन की कमाई यानी वीकेंड पर थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन फिर भी फिल्म की कमाई बहुत अधिक नहीं है। बता दें कि जहां फिल्म ने पहले दिन 0.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं Sacnilk.com के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ने 85 लाख रुपये (अनुमानित) का बिजनेस कर लिया है। वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 11.24 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें कि फिल्म का बजट 32 करोड़ रुपये का है।

किस पर आधारित है रुसलान
रुसलान फिल्म की कहानी की बात करे तो रुसलान के दो चेहरे हैं। एक है जो गोली, धमाकों के बीच रहा है और दूसरा म्यूजीशियन है। रुसलान का बीता कल काला है। वह रॉ में नौकरी चाहता है, लेकिन हर बार की उसकी परिस्थितियां उसे मुसीबत में डाल देती हैं, वह जितनी परेशानी में पड़ता है उसके अंदर बदले की आग और भी तेज हो जाती है। आपको बता दें कि आयुष शर्मा को आखिरी बार 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में देखा गया था। आयुष ने बॉलीवुड डेब्यू 'लवयात्री' से किया था। इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था। लेकिन ये दोनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X