सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' हुई रिलीज, पहले दिन बस इतनी की कमाई

Aayush Sharma

Aayush Sharma Movie ruslaan Box office collection day 1: अजय देवगन की मैदान और अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज होने के बाद अब सिनेमाघरों में रिलीज हुई है सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की धमाकेदार एक्शन से भरी फिल्म 'रुसलान'। बता दें कि आयुष शर्मा की यह फिल्म शुक्रवार 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तर दे चुकी है। करण भूटानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

पहले दिन की इनती है कमाई
आयुष शर्मा, सुश्री मिश्रा, विद्या मालवडे, नवाब शाह, जगपित बाबू स्टारर फिल्म की पहले दिन की कमाई काफी निराशाजनक है। जी हां, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं बिखेर पाई है। फिल्म ओपनिंग में ही फुस्स रही है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन मात्र 60 लाख रुपये की कमाई की है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर अपना कलेक्शन सुधार सकती है। अब देखना होगा कि फिल्म शनिवार रविवार को कितना कलेक्शन करती है।

जानें फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी में देखा जाएगा कि रुसलान के दो चेहरे हैं। एक है जो गोली, धमाकों के बीच रहा है और दूसरा म्यूजीशियन है। रुसलान का बीता कल अच्छा नहीं होता है वह रॉ में नौकरी चाहता है, लेकिन हर बार की उसकी परिस्थितियां उसे मुसीबत में डाल देती हैं, लेकिन फिर भी उसके अंदर बदले की आग जग रही होती है। आपको बता दें कि आयुष शर्मा को आखिरी बार 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में देखा गया था। आयुष ने बॉलीवुड डेब्यू 'लवयात्री' से किया था। इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था। लेकिन ये दोनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X