..................... Runway 34 Vs Heropanti 2 Friday Box Office Collection: Tiger Shroff beats Ajay Devgn on Day 1 | रनवे 34 vs हीरोपंती 2 शुक्रवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: टाइगर श्रॉफ ने पहले दिन दी अजय देवगन को तगड़ी पछाड़ - Hindi Filmibeat

रनवे 34 vs हीरोपंती 2 शुक्रवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: टाइगर श्रॉफ ने पहले दिन दी अजय देवगन को तगड़ी पछाड़

इस हफ्ते बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया। हर साल से अलग इस बार ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म नहीं, बल्कि अजय देवगन-अमिताभ बच्चन की रनवे 34 और टाइगर श्रॉफ-नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हीरोपंती 2 दर्शकों के सामने आई है।

बॉक्स ऑफिस के हिसाब से ईद हमेशा बॉलीवुड के लिए बेहद खास रहा है। ईद पर सलमान खान ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, जो उनके करियर की भी सबसे बड़ी फिल्में साबित हुई हैं। लेकिन क्या अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के लिए ईद लकी साबित हो पाएगा?

runway-34-vs-heropanti-2-friday-box-office-collection

ट्रेड को इस शुक्रवार रिलीज हुई दोनों फिल्मों से काफी उम्मीद थी, लेकिन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर औसत ओपनिंग दी है। हीरोपंती 2 ने शुक्रवार को 7.50 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है, जबकि रनवे 34 के पहले दिन की कमाई 3-4 करोड़ के लगभग की रही है।

बता दें, हीरोपंती 2 के पास इस वक्त सबसे ज्यादा स्क्रीन हैं और फिल्म से कम से कम डबल डिजिट कमाई की उम्मीद की जा रही थी।

धीमी ओपनिंग

धीमी ओपनिंग

अजय देवगन की फिल्म ने 3.50 करोड़ के लगभग की ओपनिंग दी है, जो कि उनकी सबसे धीमी ओपनिंग में से एक है। इसका एक बड़ा कारण है फिल्म का कंटेंट.. रिलीज के पहले से ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खास क्रेज नहीं दिखा। जिसका प्रभाव फिल्म की एडवांस बुकिंग पर भी रहा।

वीकेंड पर कमाई

वीकेंड पर कमाई

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड पर 15-17 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। रिलीज होने के बाद फिल्म के कंटेंट को पसंद किया जा रहा है.. लिहाजा, फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है।

शुक्रवार कलेक्शन

शुक्रवार कलेक्शन

वहीं, टाइगर श्रॉफ स्टारर हीरोपंती ने 7.50 करोड़ तक की ओपनिंग दी है। खास बात है कि एडवांस बुकिंग के दौरान ही फिल्म 3 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी थी। हालांकि फिल्म के लिए वीकेंड काफी अहम होने वाला है।

वीकेंड कलेक्शन

वीकेंड कलेक्शन

हीरोपंती 2 अपने पहले वीकेंड में 30 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। लेकिन निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म का आगे का सफर काफी मुश्किल होने वाला है। खास बात यह भी है कि हीरोपंती 2 काफी भारी भरकम बजट पर बनी फिल्म है। ऐसे में फिल्म का हिट होना मुश्किल है।

बड़ी टक्कर दे रही है केजीएफ 2

बड़ी टक्कर दे रही है केजीएफ 2

वहीं, इन दोनों फिल्मों को बड़ी टक्कर मिल रही है फिल्म केजीएफ 2 से.. जो अपने तीसरे हफ्ते में है। दो नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद केजीएफ 2 ने इस शुक्रवार 4-5 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म हिंदी में 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X