..................... Runway 34 Box Office day 4 weekend collection Ajay Devgn flop movie box office।रनवे 34 बॉक्स ऑफिस चौथा दिन वीकेंड कलेकशन अजय देवगन फ्लॅाप फिल्म बॉक्स ऑफिस - Hindi Filmibeat

Runway 34 Box office: वीकेंड पर सिर्फ इतने करोड़ कमाई, अजय देवगन की फ्लॉप फिल्म?

अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की रनवे 34 की कमाई की रफ्तार धीमी हो गई है। ट्रेड जानकारों के मुताबिक रनवे 34 बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हो सकती है। रनवे 34 का निर्देशन अजय देवगन ने किया है। अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, रकुल प्रीत सिंह और आकांक्षा सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

वीकेंड के बाद रनवे 34 की कमाई में कोई जबरदस्त उछाल नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार रनवे 34 की वीकेंड पर कमाई की उम्मीद जितनी की जा रही थी, वह काफी कम हुई है।

Runway 34,

फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद भी बिजनेस के लिहाज से ओपनिंग दिन पर रनवे 34 की कमाई केवल 3.50 करोड़ के करीब की रही है।

शुक्रवार के बाद शनिवार को रनवे 34 की कमाई केवल 5 करोड़ के करीब की हुई। रविवार को भी रनवे 34 की कमाई में कोई उछाल नहीं दिख पाया है।

वीकेंड पर रनवे 34 की कमाई

वीकेंड पर रनवे 34 की कमाई

ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे दिन रनवे 34 की कमाई 6 करोड़ तक हुई है। देखा जाए तो ओपनिंग दिन के बाद वीकेंड पर रनवे 34 की कमाई में 10 से 15 प्रतिशत का उछाल आया है।

रनवे 34 का बजट 80 से 100 करोड़ के बीच

रनवे 34 का बजट 80 से 100 करोड़ के बीच

रनवे 34 का बजट 80 से 100 करोड़ के बीच में ऐसे में हिट कैटेगरी में अजय देवगन की इस फिल्म को आने के लिए 100 करोड़ के करीब की कमाई करनी होगी।

अजय देवगन की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट

अजय देवगन की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट

बीते कुछ सालों में अजय देवगन की फ्लॉप फिल्मों पर देखते हैं तो साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म एक्शन जैक्सन बड़ी फ्लॉप रही है। अजय देवगन की इस एक्शन फिल्म ने केवल 57 करोड़ के करीब किया था।

रासकल्स, आक्रोश और लंदन ड्रीम्स,महबूबा भी अजय देवगन की फ्लॉप फिल्मों में शामिल

रासकल्स, आक्रोश और लंदन ड्रीम्स,महबूबा भी अजय देवगन की फ्लॉप फिल्मों में शामिल

साल 2013 में रिलीज हुई सत्याग्रह फिल्म की कमाई 63 करोड़ के करीब की हुई और फिल्म फ्लॉप हो गई। साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म हिम्मतवाला की कमाई 47 करोड़ के करीब की रही है। साल 2012 में रिलीज हुई तेज और साल 2011 में रिलीज हुई रासकल्स, आक्रोश और लंदन ड्रीम्स,महबूबा भी अजय देवगन की फ्लॉप फिल्मों में शामिल हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X