"ऋतिक को कमाने पड़ेंगे 200 करोड़...मेरी फिल्म 15 करोड़ पर HIT है!"

आमिर खान, ऋतिक रोशन, सलमान खान सब 100 करोड़, 200 करोड़, 300 करोड़ की बातें करते हैं लेकिन इस डायरेक्टर ने बताया कि 15 करोड़ पर इनकी फिल्म हिट है।

तापसी पन्नू और अमिता साध की एक फिल्म आने वाली है रनिंगशादी.कॉम। नाम से समझ आ रहा होगा? जी हां, इस फिल्म में ये दोनों उन जोड़ों की शादी के इवेंट मैनेजर बनेंगे जो भागकर शादी करना चाहते हैं। मतलब भगाने से लेकर शादी करवाने तक का काम इनका।

फिल्म रिलीज़ होने वाली है और फिल्म के डायरेक्टर अमित रॉय ने फिल्म की सफलता पर बात करते हुए कहा कि मेरी फिल्म ने 15 करोड़ भी कमा लिए तो मेरी फिल्म हिट हो जाएगी।

runningshaadi-com

इस फिल्म को शूजित सरकार प्रोड्यूस कर रहे हैं। और अमित से पूछा गया कि क्या उन पर भी विक्की डोनर जैसे हिट होने का दबाव है। या फिर छोटे स्टार्स को लेकर फिल्म बनाने का डर।
[सलमान - शाहरूख - अजय - अक्षय...अपना FRIDAY क्यों नहीं चुनते!]

अमित ने साफ शब्दों में बताया कि बड़ा स्टार फिल्म का बजट काफी बढ़ा देगा। और फिर उसी हिसाब से हर चीज़ का बजट तेज़ी से बढ़ने लगता है। तो अगर ऋतिक रोशन फिल्म में है तो उस फिल्म को 200 करोड़ कमाना पड़ेगा। मेरी फिल्म 15 करोड़ पर हिट हो जाएगी।
[क्या 800 करोड़ के लिए साथ आएंगे शाहरूख - आमिर?]

इतना ही नहीं, अमित काफी खुश हैं कि उन्हें टाइट बजट पर फिल्म बनाने का मौका मिला है वो भी इतने उभरते हुए सितारों के साथ। अमित साध और तापसी पन्नू दोनों ही खुद को साबित कर चुके हैं और बेहतरीन काम कर रहे हैं। हमारी तरफ से भी अमित को फिल्म की ढेर सारी शुभकामनाएं।

देखिए बॉलीवुड की कुछ सुपरस्टार महंगी फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X