आर आर आर वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस: 2 दिन - 350 करोड़ कमाई, राम चरण - Jr NTR की ओवरसीज़ सुनामी
आर आर आर भारत में बॉक्स ऑफिस तबाही मचा ही रही है लेकिन फिल्म ओवरसीज़ में भी बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है। दो दिनों में एस एस राजामौली की राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर की फिल्म ने 350 करोड़ की वर्ल्डवाईड कमाई कर ली है। इसमें भारत के 250 करोड़ की ग्रॉस कमाई शामिल है।
फिल्म ने दो दिनों में भारत बॉक्स ऑफिस पर लगभग 230 करोड़ की नेट कमाई की है वहीं हिंदी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने दो दिनों में कुल 46 करोड़ की कमाई की है।

आर आर आर का वर्ड ऑफ माउछ बेहद तगड़ा है और लोग इसे बाहुबली से 10 गुना बेहतर फिल्म बता रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर चढ़ाई कर रही है। और इस लिहाज़ से ये भी माना जा रहा है कि आर आर आर बाहुबली के 1500 करोड़ के वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस को पीछे छोड़कर ही दम लेगी।

तोड़ रहे हैं अपने ही रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस पर राजामौली अपनी ही पिछली फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। आर आर आर ने वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस पर 223 करोड़ की ओपनिंग देते हुए भारतीय फिल्म के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनने का खिताब अपने नाम कर लिया है और ऐसा करने के साथ ही राजामौली ने बाहुबली के 215 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है।

15000 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई फिल्म
आर आर आर वर्ल्डवाईड 15 हज़ार स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है जिनमें से 6 हज़ार स्क्रीन ओवसीज़ है। यूएस में भी पहली बार फिल्म ने लगभग 46 करोड़ की ओपनिंग देते हुए सबको चौंका दिया। इसके साथ ही फिल्म यूएस में सबसे बड़ी ओपनिंग वाली वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है।

दो दिन और 100 करोड़
इसी के साथ एस एस राजामौली इकलौते ऐसे डायरेक्टर बन गए हैं जो लगातार दो दिनों में 100 करोड़ से ऊपर की वर्ल्डवाईड कमाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म वीकेंड पर इससे भी बड़ा धमाका करेगी और वीकेंड पर फिल्म की कमाई 500 करोड़ क्लब को छू सकती है।

राजामौली का शानदार रिकॉर्ड
राजामौली भारत के इकलौते ऐसे डायरेक्टर हैं जिनकी दो फिल्मों ने लगातार 200 करोड़ का वर्ल्डवाईड ओपनिंग दिया है। जहां उनकी पिछली फिल्म बाहुबली 2 ने 215 करोड़ की वर्ल्डवाईड ओपनिंग दी थी वहीं अब आर आर आऱ ने 233 करोड़ की वर्ल्डवाईड ओपनिंग दी है।

46 करोड़ की ओवरसीज़ ओपनिंग
भारत में एस एस राजामौली की राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर फिल्म ने 46 करोड़ की ओवरसीज़ ओपनिंग दी थी। फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े आना अभी बाकी है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे दिन में सभी भाषाओं और ओवरसीज़ मिलाकर फिल्म ने 110 करोड़ के आसपास की कमाई की है।

400 करोड़ का बजट
आर आर आऱ 400 करोड़ के बजट पर बनी एक भव्य फिल्म है। और यही कारण है कि फिल्म के एक एक फ्रेम में परफेक्शन साफ नज़र आता है। भारत के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 230 करोड़ की कमाई की है और अभी इसे मुनाफा कमाने के लिए कम से कम 2 दिन का इंतज़ार और करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











