राजामौली की RRR से लेकर अक्षय कुमार की पृथ्वीराज तक- इन 6 फिल्मों के साथ जनवरी 2022 में होगा बॉक्स ऑफिस धमाका
साल 2022 फिल्मों के मामले में काफी जबरदस्त होने वाला है। साल की शुरुआत की एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के साथ हो रही है। जिससे बॉक्स ऑफिस को बहुत उम्मीदें हैं। बाहुबली के बाद यह राजामौली की अगली पैन- इंडिया फिल्म है। वहीं, एक के बाद एक हर हफ्ते बहुप्रतीक्षित फिल्मों की रिलीज सिलसिला चलने वाला है।
जनवरी महीने की ही बात करें तो आरआरआर समेत 5 फिल्में और आने वाली हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती हैं। इनमें प्रभाष की राधे श्याम से लेकर अक्षय कुमार - मानुषी छिल्लर स्टारर 'पृथ्वीराज' तक शामिल है। लॉकडाउन की वजह से लंबे समय से ये फिल्में अटकी थीं, जो अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

फिलहाल देश में अभी भी पूरी ऑक्यूपेंसी के साथ सिनेमाघर नहीं खोले गए हैं। लेकिन धीरे धीरे फिल्मों को थियेटर तक लाने का सिलसिला शुरु हो चुका है। और फिल्में जमकर कमाई भी कर रही हैं। यदि 2022 में ऑक्यूपेंसी बढ़ा दिया जाता है तो कलेक्शन कितना बंपर होने वाला है, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।
यहां देंखे जनवरी 2022 में आने वाली फिल्मों की लिस्ट-

आरआरआर
रिलीज डेट- 7 जनवरी 2022
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रामचरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट अहम किरदारों में हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब सराहा है। बाहुबली के बाद यह राजामौली की अगली फिल्म है, लिहाजा फिल्म को लेकर क्रेज चरम पर है।
इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। राजामौली की फिल्मों के क्रेज का अलग ही स्तर होता है.. जो RRR के लिए देखा जा रहा है। साथ ही बॉलीवुड और दक्षिण सुपरस्टार्स का साथ आना भी एक आकर्षण है। बता दें, राजामौली निर्देशित बाहुबली 2 ने हिंदी में 511 करोड़ तक का कलेक्शन किया था।

राधे श्याम
रिलीज डेट- 14 जनवरी 2022
प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर यह साई- फाई रोमांटिक ड्रामा काफी चर्चा बटोर रही है। फिल्म के निर्देशक है राधा कृष्णा कुमार। यह तेलुगु के अलावा हिंदी भाषा में ही रिलीज होगी।
चूंकि यह प्रभाष की पैन- इंडिया फिल्म है, हिंदी मार्केट में भी इससे बड़ी ओपनिंग की उम्मीद है। उसके बाद, फिल्म का कलेक्शन इसके कंटेंट पर निर्भर करेगा।

पृथ्वीराज
रिलीज डेट- 21 जनवरी 2022
डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं आदित्य चोपड़ा। फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर मुख्य किरदारों में हैं।
अक्षय कुमार की फिल्मों से बड़े वीकेंड कलेक्शन की उम्मीद तो रहती है.. साथ ही इस फिल्म को गणतंत्र दिवस की छुट्टियों का भी फायदा मिलेगा।

गहराइयां
रिलीज डेट- 25 जनवरी 2022
शकुन बत्रा की ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। लिहाजा, इसके बॉक्स ऑफिस पर चर्चा नहीं की जा सकती है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य कारवा मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। साथ ही नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी केंद्रीय भूमिकाओं में हैं।

द कश्मीर फाइल्स
रिलीज डेट- 26 जनवरी 2022
विवेक रंजन अग्निहोत्री की बहुचर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स'एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय के कश्मीर नरसंहार की पहली पीढ़ी के पीड़ितों के वीडियो इंटरव्यू पर आधारित है।फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, भाषा सुंबली और चिन्मय मंडलेकर जैसे अभिनेता मुख्य किरदारों में हैं।
निर्देशक की पिछली फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' बहुत चर्चित रही थी, लिहाजा, कंटेंट को लेकर इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं।

अटैक
रिलीज डेट- 28 जनवरी 2022
लक्ष्य राज आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जॉन अब्राहम, जैकलीन और रकुल प्रीत सिंह मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म का क्रेज फिलहाल काफी औसत है.. लेकिन यह सोलो रिलीज है, तो ऐवरेज ओपनिंग की उम्मीद की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











