RRR हिंदी बॉक्स ऑफिस: वीकेंड पर 60 प्रतिशत की लंबी छलांग, 75 करोड़ की कमाई

एस एस राजामौली की फिल्म RRR, उनकी पिछली फिल्म बाहुबली 2 की ही तरह हिंदी बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। तीसरे दिन रविवार, 27 मार्च को RRR के साथ जूनियर एनटीआर और राम चरण तेजा ने लंबी छलांग मारी और कुल 75 करोड़ से ऊपर का वीकेंड दिया है।

रविवार को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर RRR ने कुल 31.5 करोड़ की कमाई की है जो कि कयास से थोड़ी ज़्यादा ही है। इसी के साथ फिल्म का हिंदी बॉक्स ऑफिस लगभग 75 करोड़ रूपये पहुंच चुका है।

rrr-hindi-box-office-first-weekend-day-3-sunday-27-march-ram-charan-jr-ntr-60-percent-giant-jump

फिल्म बाहुबली 2 से टक्कर तो ले रही है लेकिन हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अब तक फिल्म बाहुबली 2 को पछाड़ नहीं पाई है। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली ने कुल 127 करोड़ का वीकेंड दिया था। फिल्म ने 40 करोड़ के आस पास की ओपनिंग की थी और शनिवार - रविवार को भी 40 - 45 करोड़ की रेंज में ही कमाई की थी।

रविवार को 32 करोड़ की कमाई

रविवार को 32 करोड़ की कमाई

रविवार, 27 मार्च को आर आर आर ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कुल 32 करोड की कमाई की है। फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ की ओपनिंग की थी और शनिवार को थोड़ी बढ़त लेते हुए 23.7 करोड़ की कमाई की थी। कुल मिलाकर तीन दिनों में फिल्म ने 75 करोड़ से ज़्यादा का वीकेंड हिंदी बॉक्स ऑफिस को दिया है।

हिंदी दर्शकों में बढ़ रहा क्रेज़

हिंदी दर्शकों में बढ़ रहा क्रेज़

दिलचस्प है कि जहां फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ओपनिंग के दिन से हर दिन घट रहा है वहीं फिल्म का हिंदी बॉक्स ऑफिस ज़बरदस्त वर्ड ऑफ माउथ के साथ हर दिन बढ़ रहा है। शुक्रवार रिलीज़ से लेकर रविवार तक फिल्म को बेहतरीन वर्ड ऑफ माउथ मिला है जिसका सीधा असर फिल्म की ऑक्यूपेंसी पर भी देखने को मिला है।

70% ऑक्यूपेंसी

70% ऑक्यूपेंसी

रविवार, 27 मार्च को आर आर आर हिंदी ने थिएटर में लगभग 70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। फिल्म ने ओपनिंग पर हिंदी वर्जन में लगभग 42 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी। वहीं रविवार को फिल्म ने सीधा 70 प्रतिशत पार की छलांग मारी है। फिल्म ने सुबह के शो में 51 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ शुरूआत की जो दोपहर के शो में 75 प्रतिशत और शाम के शो में 81 प्रतिशत पहुंची। रात में ये आंकड़ा गिरकर 60 प्रतिशत तक पहुंच गया।

60 प्रतिशत की छलांग मारी

60 प्रतिशत की छलांग मारी

अगर ओपनिंग से रविवार तक के सफर की बात करें तो 20 करोड़ की ओपनिंग से 32 करोड़ की रविवार की कमाई के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग से 60 प्रतिशत की लंबी छलांग मारी है जो कि फिल्म के लिए काफी अच्छा संकेत है। धीरे धीरे ये फिल्म राजामौली की अगली बाहुबली बनने की तैयारी कर रही है।

पसंद आ रही राम - भीम की जोड़ी

पसंद आ रही राम - भीम की जोड़ी

दिलचस्प है कि दर्शकों को राजामौली के राम और भीम की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर दोनों ही इस समय हिंदी दर्शकों के नए क्रश हो चुके हैं। इससे पहले, पिछले कुछ सालों में प्रभास, यश और अल्लू अर्जुन भी हिंदी दर्शकों के दिल में जगह बना चुके हैं।

पीछे हुई कई फिल्में

पीछे हुई कई फिल्में

रविवार को 32 करोड़ की कमाई के साथ आर आर आर ने बॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी और द कश्मीर फाइल्स दोनों के ही सबसे बड़े सिंगल डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। तीन दिन में रविवार की कमाई, आर आर आर की हिंदी बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी सिंगल डे कमाई होगी।

कितना जाएगा लाइफटाइम

कितना जाएगा लाइफटाइम

बाहुबली 2 शुरू से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रही थी जिसके चलते हिंदी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 512 करोड़ की कमाई की थी और ये अब तक की सबसे बड़ी हिंदी कमाई है। देखना ये है कि दूसरे नंबर पर क्या दंगल को पीछे छोड़कर आर आर आर अपना कब्ज़ा जमा पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X