आर आर आर हिंदी बॉक्स ऑफिस: शनिवार को राजामौली की फिल्म ने ली 30% उछाल, बनाए नए रिकॉर्ड

एस एस राजामौली की जूनियर एनटीआर - राम चरण तेजा फिल्म आर आर आर ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन हिंदी में भी तबाही लाना शुरू कर दिया है। आर आर आर ने शनिवार, 26 मार्च को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 26 - 27 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही दो दिन में फिल्म की कुल कमाई 46 करोड़ पहुंच चुकी है।

हालांकि, फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली की तुलना नहीं कर पाई है लेकिन फिर भी आर आर आर बाकी साउथ की फिल्मों के हिंदी वर्जन को पीछे छोड़ते हुए हिंदी बॉक्स पर बाहुबली के बाद रिलीज़ शनिवार को कमाने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है।

rrr-hindi-box-office-day-2-saturday-26-march-rajamouli-ram-charan-jr-ntr-30-percent-jump-to-46-crore

आर आर आर ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर शनिवार 26 मार्च को लगभग 44 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। इसकी शुरूआत, सुबह के शो में 24 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी से हुई, शाम तक ये आंकड़ा 51 प्रतिशत और रात में 66 प्रतिशत पहुंच गया।

कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

शनिवार को 26.5 करोड़ की कमाई के साथ आर आर आर जहां बाहुबली के बाद हिंदी में कमाने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। वहीं फिल्म ने प्रभास स्टारर साहो के 25 करोड़ और अक्षय कुमार - रजनीकांत स्टारर 2.0 के 25 करोड़ को भी पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों ही फिल्मों ने रिलीज़ वाले शनिवार को इतनी कमाई की थी। वहीं बाहुबली ने अपने रिलीज़ वाले शनिवार को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ की कमाई की थी।

प्रभास की राधे श्याम का लाइफटाइम

प्रभास की राधे श्याम का लाइफटाइम

दो ही दिनों में आर आऱ आर ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर प्रभास स्टारर राधेश्याम के हिंदी बॉक्स ऑफिस को पार कर लिया है। राधे श्याम 11 मार्च को रिलीज़ हुई थी और जहां फिल्म ने तेलुगू में अच्छी कमाई की वहीं हिंदी दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया। हिंदी में राधे श्याम ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 19 करोड़ की कमाई की थी।

सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग

सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग

दिलचस्प है कि आर आर आर ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 2022 की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ की ओपनिंग देते हुए अक्षय कुमार की बच्चन पांडे की 13 करोड़ और गंगूबाई काठियवाड़ी की 10 करोड़ की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही आर आर आर इस साल की तीसरी दो डिजिट ओपनिंग वाली फिल्म है।

बनाए हैं रिकॉर्ड

बनाए हैं रिकॉर्ड

जहां आर आर आर ने 2022 की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है वहीं फिल्म 135 करोड़ के साथ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन चुकी है। इसके साथ ही फिल्म ने 230 करोड़ की वर्ल्डवाईड कमाई के साथ सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। अब देखना है कि आने वाले समय में आर आर आर बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड बनाती है।

70 करोड़ से ज़्यादा का ओपनिंग वीकेंड

70 करोड़ से ज़्यादा का ओपनिंग वीकेंड

जिस हिसाब से आर आर आर का हिंदी बॉक्स ऑफिस ऊपर की ओर पहुंच रहा है, माना जा रहा है कि फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ से ज़्यादा का बॉक्स ऑफिस देगी। रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल की संभावना है और ये आंकड़ा 30 करोड़ तक जा सकता है।

5 दिन में 100 करोड़

5 दिन में 100 करोड़

हिंदी बॉक्स ऑफिस पर आर आर आर ने दो दिनों में कुल 46 करोड़ की कमाई कर ली है जिसमें 30 प्रतिशत का उछाल है। इतना ही नहीं फिल्म की बढ़त देखते हुए साफ है कि फिल्म 5 दिनों में 100 करोड़ की कमाई आराम से कर लेगी। दिलचस्प है कि आर आर आर 100 करोड़ कमाने वाली 98वीं हिंदी फिल्म होगी।

कितना होगा लाईफटाईम

कितना होगा लाईफटाईम

आर आर आर की अभी की कमाई से ये साफ है कि ये फिल्म बाहुबली के 500 करोड़ से ऊपर की हिंदी कमाई को छू नहीं पाएगी। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन के कयास अभी तक साफ नहीं है। रविवार के बाद हफ्ते में फिल्म कैसी कमाई करती है उसी पर फिल्म का हिंदी लाइफटाइम कलेक्शन निर्भर करेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X