..................... RRR Day 13 box office collection- nears 1000 crore worldwide, crosses 200 in Hindi | आरआरआर 13 दिनों बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ और हिंदी में 200 करोड़ पार पहुंची फिल्म - Hindi Filmibeat

RRR बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट- हिंदी में 200 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। बीते दिन मुंबई में फिल्म की सक्सेस पार्टी भी रखी गई थी, जहां निर्माता, निर्देशक समेत जूनियर एनटीआर और रामचरण भी शामिल थे। सबने फिल्म ने 1000 करोड़ कलेक्शन पर उत्साह जाहिर किया। वहीं, निर्देशक ने दुनियाभर के दर्शकों को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद कहा है।

बता दें, RRR वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। वहीं, फिल्म के हिंदी वर्जन ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अपने 13वें दिन के साथ फिल्म ने हिंदी में 204 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। वहीं, पूरे भारत भर में, सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म का कलेक्शन 650 करोड़ पार पहुंच चुका है।

rrr-day-13-box-office-collection-nears-1000-crore-worldwide-crosses-200-crore-in-hindi

RRR ना सिर्फ भारत में बल्कि ओवरसीज में भी शानदार कमाई कर रही है। यूएसए में फिल्म 100 करोड़ के लगभग की कमाई कर चुकी है, वहीं यूके में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। कोई शक नहीं कि RRR बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। बता दें, फिल्म का बजट 550 करोड़ के लगभग था और फिल्म को सुपरहिट की श्रेणी में आने के लिए 850 करोड़ का आंकड़ा पार करना था, जो कि फिल्म पार कर चुकी है।

फिल्म की सफलता पर राम चरण

फिल्म की सफलता पर राम चरण

RRR की सफलता पर खुशी जताते हुए राम चरण ने कहा कि, 'इस फिल्म से जो यादें मैं अपने साथ ले जाना चाहूंगा, वो है भीम के साथ मेरा सफर, एनटीआर के साथ मेरा सफर.. तारक (Jr NTR) ने फिल्म में जबरदस्त काम किया है.. मैं राजामौली सर का धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे ये मौका दिया..'

RRR सीक्वल

RRR सीक्वल

वहीं, फिल्म के सीक्वल पर सवाल किये जाने तो निर्देशक राजामौली ने कहा कि, यदि फिल्म का सेकेंड पार्ट बनाने की प्लानिंग होती है तो ये मेरे लिए खुशी की बात होगी.. इसीलिए नहीं क्योंकि RRR ने बॉक्स ऑफिस पर इतना कलेक्शन किया है.. बल्कि इसीलिए क्योंकि मुझे मेरे दो भाइयों (एनटीआर और रामचरण) के साथ समय गुजारने का मौका मिलेगा। फिलहाल सीक्वल बनेगी या नहीं, यह वक्त ही बताएगा..

सबसे तेज 200 करोड़

सबसे तेज 200 करोड़

बता दें, फिल्म ने महज 13 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.. और इसी के साथ यह 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली सबसे तेज फिल्मों में शामिल हो चुकी है। इस रेस में RRR फिल्म कबीर सिंह और द कश्मीर फाइल्स के साथ बनी हुई है।

वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

1000 करोड़ के साथ वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में यह नंबर तीन पर है। इस लिस्ट में फिलहाल RRR से ऊपर है-

दंगल- 1968.03 करोड़

बाहुबली- 1810 करोड़

भारत में कमाई

भारत में कमाई

भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने 650 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 13 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 650 करोड़ (gross) के लगभग रही है। इसी के साथ यह भारत की टॉप 2 फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

बाहुबली 2- 1031 करोड़
आरआरआर - 650 करोड़*
बाहुबली - 418 करोड़

हैदराबाद में 100 करोड़ पार

हैदराबाद में 100 करोड़ पार

बता दें, हैदराबाद में 12 दिनों में फिल्म 101.29 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। यहां फिल्म को लेकर शानदार रिस्पॉस मिल रहा है। यह तेलगांना में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X