..................... RRR breaks 10 major box office records in 10 days, humongous collection of 900 crore | RRR ने 10 दिनों में तोड़े 10 बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 900 करोड़ के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म - Hindi Filmibeat

RRR ने 10 दिनों में तोड़े 10 बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 900 करोड़ के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) बॉक्स ऑफिस पर हर दिन इतिहास रच रही है। भारत ही नहीं, फिल्म ओवरसीज में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। ओपनिंग से इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस सफलता का अनुमान तो लगाया गया था, लेकिन RRR बॉक्स ऑफिस पर तूफान लेकर आई है।

राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉस मिल रहा है। सिर्फ साउथ में ही नहीं, बल्कि हिंदी मार्केट में भी फिल्म ने उम्मीद से बढ़कर कमाई की है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 10 दिनों में 184.59 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो 250 करोड़ का आंकड़ा यह आसानी से पार कर जाएगी।

rrr-breaks-10-major-box-office-records-in-10-days

दुनिया भर में 900 करोड़ से अधिक के कलेक्शन के साथ, RRR ने अब तक बॉक्स ऑफिस के 10 बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक भारत की सबसे रिकॉर्डतोड़ फिल्म थी बाहुबली 2, जिसे राजामौली ने ही बनाया था। लेकिन RRR हर दिन सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है।

यहां देंखे, 10 दिनों में RRR ने बनाए ये 10 खास बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड-

वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली भारतीय फिल्म

वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली भारतीय फिल्म

फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 223 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन दिया है। यह पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड बाहुबली 2 के नाम था, जिसने 213 करोड़ की कमाई की थी।

वर्ल्डवाइड 900 करोड़ पार करने वाली पांचवी भारतीय फिल्म

वर्ल्डवाइड 900 करोड़ पार करने वाली पांचवी भारतीय फिल्म

वहीं,वर्ल्डवाइड 900 करोड़ पार करने वाली यह पांचवी भारतीय फिल्म बन चुकी है.. वह भी सिर्फ 10 दिनों में। फिलहाल RRR से ऊपर दंगल, बाहुबली 2, सीक्रेट सुपरस्टार और बजरंगी भाईजान

राजामौली के नाम शानदार रिकॉर्ड

राजामौली के नाम शानदार रिकॉर्ड

200 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग देने वाली दो बैक टू बैक फिल्में (बाहुबली 2 और RRR) देने वाले निर्देशक हैं एसएस राजामौली। यह रिकॉर्ड अब तक किसी निर्देशक के पास नहीं है।

भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार

भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार

सभी भाषाओं को मिलाकर, बाहुबली 2 के बाद, भारत में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी फिल्म है RRR.. भारत में फिल्म ने 625 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

अमेरिका में रिकॉर्डतोड़ कमाई

अमेरिका में रिकॉर्डतोड़ कमाई

दंगल और पद्मावत की कमाई को पार कर, अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन चुकी है RRR.. इस लिस्ट में नंबर 1 पर है बाहुबली 2। अमेरिका में RRR 90 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है।

यूएसए में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली भारतीय फिल्म

यूएसए में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली भारतीय फिल्म

राजामौली की इस फिल्म ने यूएसए में 42 करोड़ की ओपनिंग दी है। यह किसी भी भारतीय फिल्म द्वारा अमेरिका में पहले दिन पर कमाया गया सबसे बड़ा आंकड़ा है।

भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म

भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म

बाहुबली 2 को पीछे छोड़ते हुए आरआरआर ने यह रिकॉर्ड बनाया है। बाहुबली 2 ने ओपनिंग डे पर 121 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिबकी आरआरआर ने 156 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया है।

आंध्र प्रदेश- तेलंगाना में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म

आंध्र प्रदेश- तेलंगाना में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना.. सिर्फ ये दो राज्यों को मिलाकर ही फिल्म ने 120.19 करोड़ का कलेक्शन किया है। तेलुगु राज्यों के लगभग सभी शहरों में पहले दिन के लिए सबसे अधिक कलेक्शन का ऑल टाइम रिकॉर्ड है।

हैदराबाद में 100 करोड़ पार

हैदराबाद में 100 करोड़ पार

हैदराबाद में फिल्म ने 10 दिनों 96.99 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 11वें दिन यह 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। हैदराबाद में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है RRR..

तेलुगु राज्यों में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

तेलुगु राज्यों में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

RRR तेलुगु राज्यों में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। 400 करोड़ (gross) से भी ऊपर की कमाई के साथ फिल्म ने बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X