100 करोड़ के साथ RRR की ऐतिहासिक Box Office बंपर ओपनिंग, एडवांस बुकिंग में टूटेगा रिकॉर्ड!
साल 2022 की बहुप्रतिक्षित फिल्म आरआरआर RRR रिलीज के लिए तैयार है। 400 करोड़ के बजट के साथ तैयार की गई RRR को लेकर यह जानकारी सामने आ रही है कि पहले ही दिन 100 करोड़ की बंपर ओपनिंग यह फिल्म करेगी। हैदराबाद, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में RRR की एडवांस बुकिंग ने पहले ही जोर पकड़ लिया है।

तेलुगू में एडवांस बुकिंग में ही 14 से 17 करोड़ के बीच की कमाई होने की खबर सामने आ रही है। 25 मार्च से पहले कई शोज की हाउसफुल बुकिंग होने के कयास लगाए जा रहे हैं। RRR को देखने का क्रेज दर्शकों में बाहुबली की तरह दिखाई पड़ रहा है। राजामौली की RRR को हिंदी भाषा में रिलीज के लिए भी एक बड़ी ओपनिंग की उम्मीद ट्रेड जानकार कर रहे हैं।

RRR की ओपनिंग 100 करोड़
जूनियर एनटीआर, रामचरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ साउथ और हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए RRR फिल्म कई रिकॉर्ड को तोड़ने का काम पहले दिन से ही शुरू कर देगी। सामने आयी जानकारी अनुसार पहले दिन RRR की ओपनिंग 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर देगी।

तेलुगू राज्यों में RRR सबसे बड़ी फिल्म
आंध्र बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अनुसार तेलुगू राज्यों में RRR आरआरआर की ओपनिंग 100 करोड़ से 110 करोड़ के बीच जा सकती है। जिसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। दूसरी तरफ हिंदी दर्शकों के लिए रामचरण और जूनियर एनटीआर के अलावा अजय देवगन का दम भी फिल्म की यूएसपी को बढ़ाने के लिए काम आएगा।

हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में RRR की कमाई
मीडिया रिपोर्ट अनुसार अजय देवगन की एंट्री हिंदी दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज फिल्म के दौरान लेकर आएगी। ऐसे में द कश्मीर फाइल्स की कमाई पर RRR भारी पड़ सकती है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर केवल तेलुगू भाषा में RRR की कमाई 100 करोड़ पार करेगी तो हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में फिल्म बॉक्स ऑफिस को तोड़ते हुए नजर आएगी।

बाहुबली 2 का टूटेगा बॉक्स ऑफिस रिकॅार्ड
इससे पहले राजामौली की बाहुबली ने पहले दिन 50 करोड़ की कमाई सभी भाषाओं की रिलीज मिलाकर कर की थी।बाहुबली 2 ने पहले दिन सभी भाषाओं में 115 करोड़ का कलेक्शन किया था। क्या RRR बाहुबली 2 का रिकॅार्ड तोड़ पाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

RRR की कहानी
RRR की कहानी क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम की है। जो कि ब्रिटिश राज और हैदराबाद निजाम के खिलाफ लड़ाई पर आधारित है। एनटीआर कोमाराम भीम और रामचरण अल्लूरी सीताराम की भूमिका में हैं। देशभक्ति का जज्बा फिल्म में देखने मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











