RRR बुधवार बॉक्स ऑफिस: 6 दिनों में ही राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ने बाहुबली को पछाड़ा, धुआंधार कमाई
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' (RRR) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और आंकड़े इसके सबूत हैं। वर्ल्डवाइड जहां फिल्म 672.16 करोड़ तक पहुंच चुकी है, वहीं भारत में भी फिल्म जमकर कमाई कर रही है। RRR हिंदी ने 6 दिनों में ही राजामौली की ब्लॉकबस्टर बाहुबली हिंदी के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है।
बाहुबली ने हिंदी में 120 करो़ का बिजनेस किया था। जबकि आरआरआर ने बुधवार की कमाई के साथ 121-122 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बुधवार को फिल्म ने 13-15 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है। हिंदी में फिल्म सुपरहिट हो चुकी है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का हिंदी वर्जन बॉक्स ऑफिस पर आराम से 200 करोड़ पार जाएगा। वहीं, सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर में ये फिल्म तहलका मचा रही है। ओवरसीज में भी फिल्म कई नए रिकॉर्ड गढ़ रही है, खासकर अमेरिका और यूके बॉक्स ऑफिस पर, जहां फिल्म 68 करोड़ के लगभग का कलेक्शन कर चुकी है।

पहला हफ्ता
आरआरआर हिंदी का पहला हफ्ता 132-133 करोड़ तक जा सकता है, जो कि एक शानदार कलेक्शन है। फिलहाल आने वाला हफ्ता फिल्म के लिए काफी अहम है.. क्योंकि जॉन अब्राहम की अटैक सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.. वहीं दूसरी ओर 'द कश्मीर फाइल्स' का क्रेज अभी तक बरकरार है।

हिंदी में कमाई
फिल्म के हिंदी वर्जन ने अब तक कुल 121-122 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
शुक्रवार- 20.07 करोड़
शनिवार- 24 करोड़
रविवार- 31.50 करोड़
सोमवार- 17 करोड़
मंगलवार- 15.02 करोड़
बुधवार- 14 करोड़ (approx)

सभी भाषाओं से कमाई
भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर RRR ने अब तक 437 करोड़ (nett) का कलेक्शन कर लिया है। बता दें, सिर्फ आंध्र प्रदेश से ही फिल्म ने 241 करोड़ (gross) की कमाई कर ली है।

हैदराबाद में शानदार रिस्पॉस
बता दें, हैदराबाद में 6 दिनों में फिल्म 73.1 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। बुधवार को फिल्म ने यहां 4.8 करोड़ की कमाई की है। यहां फिल्म को लेकर शानदार रिस्पॉस मिल रहा है।

भारत की टॉप 5 फिल्मों में शामिल
छह दिनों में ही RRR भारत की टॉप 2 फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
बाहुबली 2- 1031 करोड़
आरआरआर - 437 करोड़
बाहुबली - 418 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। उत्तर अमेरिका में फिल्म 78 करोड़ तक की कमाई कर चुकी है, वहीं यूके में यह 70 करोड़ के लगभग पहुंच चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications