RRR बॉक्स ऑफिस: 19 दिन और बेहिसाब तबाही, भारत 860 करोड़, हिंदी 235 करोड़, वर्ल्डवाईड 1050 करोड़

एस एस राजामौली की फिल्म आर आर आर बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। 19वें दिन मंगलवार 12 अप्रैल को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 5 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म ने 19 दिनों में भारत में लगभग 860 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। भारत में फिल्म ने 729 करोड़ की नेट कमाई की है।

इसके अलावा, फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। सोमवार, 11 अप्रैल तक फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 235 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस पर भी आर आर आर ने मंगलवार तक लगभग 1050 करोड़ तक की कमाई कर ली होगी।

rrr-box-office-day-19-235-crore-hindi-860-crore-india-gross-1050-crore-worldwide-massive-blockbuster

आर आर आर ने ओपनिंग के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए थे। माना जा रहा है कि बुधवार को भी फिल्म कम ही सही लेकिन एक अच्छा आंकड़ा पेश करेगी। वहीं गुरूवार, शुक्रवार को आंशिक अवकाश के कारण, फिर से फिल्म की कमाई उछाल लेगी।

19 दिनों की कमाई

19 दिनों की कमाई

19वें दिन आर आर आर ने कुल 5 करोड़ की कमाई की। इसमें तेलुगू के 1.2 करोड़ और हिंदी के लगभग 3.5 करोड़ की कमाई शामिल है। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर आर आर आर लगातार तबाही मचा रही है। फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और माना जा रहा है कि हिंदी बॉक्स ऑफिस पर RRR 300 करोड़ क्लब को छू सकती है।

शाहरूख - सलमान को किया पीछे

शाहरूख - सलमान को किया पीछे

235 करोड़ की कमाई के साथ RRR ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान की चेन्नई एक्सप्रेस (227 करोड़) और सलमान खान की किक (231 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का अगला टार्गेट होगा रणवीर सिंह की सिंबा (240 करोड़)।

वर्ल्डवाईड तोड़े रिकॉर्ड

वर्ल्डवाईड तोड़े रिकॉर्ड

वर्ल्डवाईड भी RRR कमाई के लिहाज़ से कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म दंगल और बाहुबली 2 के बाद 1000 करोड़ की कमाई करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म है। और ज़ाहिर सी बात है कि अब ये रिकॉर्ड काफी समय तक नहीं टूटने वाला है।

राजामौली हैं असली हीरो

राजामौली हैं असली हीरो

देखा जाए तो भारतीय बॉक्स ऑफिस के असली हीरो एस एस राजामौली हैं। जहां उनकी दो फिल्में बाहुबली 2 और आर आर आर 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं। वहीं इन दोनों ही फिल्मों ने भारत में 100 करोड़ की ओपनिंग दी थी। ऐसा करने वाले राजामौली, इकलौते भारतीय डायरेक्टर होंगे।

कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन

कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन

जिस हिसाब से RRR अभी कमाई कर रही है, उस हिसाब से फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन का अंदाज़ा लगा पाना मुश्किल है। जहां इस हफ्ते RRR को कन्नड़ फिल्म केजीएफ 2 से बड़ी टक्कर मिलने वाली है वहीं इसके बाद उन्हें फिर एक हफ्ते का समय मिलेगा, ईद पर हीरोपंती 2 और अजय देवगन की रनवे 34 की रिलीज़ से पहले तक का।

अभी भी बाहुबली से कोसों दूर

अभी भी बाहुबली से कोसों दूर

गौरतलब है कि RRR 1000 करोड़ क्लब में शामिल तो हो चुकी है लेकिन अभी भी ये 1000 करोड़ क्लब की बाकी दो फिल्मों - दंगल और बाहुबली 2 की कमाई से कोसों दूर है। जहां दंगल 2000 करोड़ क्लब का हिस्सा है वहीं बाहुबली 2, 2000 करोड़ क्लब से कुछ कदम दूर 1800 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर टिकी हुई है।

दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

हालांकि, अगर भारत में सबसे ज़्यादा कमाई वाली फिल्मों की बात करें तो आर आर आर दूसरे नंबर पर स्थिर हो चुकी है। पहले नंबर पर यहां भी बाहुबली 2 का राज है। अब देखना है कि बाहुबली 2 की भारत की कमाई को RRR पीछे छोड़ पाती है या फिर इसे दूसरे नंबर से ही संतोष करना पड़ेगा।

9000 स्क्रीन पर रिलीज़

9000 स्क्रीन पर रिलीज़

आर आर आर वर्ल्डवाईड 15000 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है जिसमें से लगभग 6000 स्क्रीन ओवरसीज़ है। फिल्म के टिकट काफी महंगे बिक रहे हैं लेकिन लोग इतना खर्च करके ये फिल्म देखने को तैयार है। अमरीका में फिल्म ने लगभग 42 करोड़ की ओपनिंग करते हुए अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड बना डाला है। आर आर आर 550 करोड़ की फिल्म है। फिल्म अब जाकर प्रॉफिट कमाना शुरू कर पाई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X