RRR Box office: 800 करोड़ की धुआंधार कमाई, एडवांस बुकिंग में बनाया ब्लाॅकबस्टर रिकॉर्ड !

राजामौली, रामचरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट की फिल्म RRR 25 मार्च को रिलीज हो गई है। आरआरआर RRR की एडवांस बुकिंग और रिलीज से पहले हुए बिजनेस से यह साफ हो गया है कि कमाई के लिहाज से RRR साल 2022 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। रिव्यू में भी राजामौली की आरआरआर को इस साल की बड़ी हिट बताया जा रहा है। ओपनिंग कमाई में भी रिकॅार्ड तोड़ उम्मीद की जा रही है। साथ ही हिंदी से अधिक साउथ में आरआरआर का बिजनेस सबसे अधिक होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

RRR

400 करोड़ के बजट के करीब तैयार की गई RRR ने गुरुवार को ही 60 करोड़ के करीब की एडवांस बुकिंग की है। दूसरी तरफ एक रिपोर्ट में सामने आया है कि हिंदी में RRR की एडवांस बुकिंग 6 करोड़ से अधिक की हुई है। हाल ही में एक रिपोर्ट अनुसार RRR की बंपर ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

हिंदी फिल्मों की बुकिंग में नंबर 1 का रिकॉर्ड

हिंदी फिल्मों की बुकिंग में नंबर 1 का रिकॉर्ड

RRR इस लिहाज से साल 2022 में रिलीज से पहले होने वाली हिंदी फिल्मों की बुकिंग में नंबर 1 का रिकॉर्ड बना चुकी है। एडवांस बुकिंग में सबसे अधिक हैदराबाद,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में RRR की बुकिंग में काफी बड़ी कमाई होने की उम्मीद है।

सैटेलाइट, म्यूजिक और डिस्ट्रीब्यूशन के राइट्स से 800 करोड़

सैटेलाइट, म्यूजिक और डिस्ट्रीब्यूशन के राइट्स से 800 करोड़

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की ओपनिंग से पहले RRR ने केवल सैटेलाइट, म्यूजिक और डिस्ट्रीब्यूशन के राइट्स से 750 से 800 करोड़ के बीच के करीब की कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार RRR का सभी भाषाओं में रिलीज से पहले का बिजनेस लगभग 500 करोड़ के करीब का हुआ है।

बाहुबली का प्री रिलीज बिजनेस आंकड़ा

बाहुबली का प्री रिलीज बिजनेस आंकड़ा

इससे पहले बाहुबली ने 350 करोड़ का प्री-रिलीज बिजनेस किया था। बाहुबली 2 ने सभी भाषाओं में 121 करोड़ के करीब का बिजनेस किया था।यूएसए USA में RRR के प्रीमियर ने 16 करोड़ से अधिक की कमाई की है। भारत में टिकट की कीमत की बात की जाए तो 350 से लेकर 2100 रुपए तक टिकट की कीमत रखी गई है।

8000 स्क्रीन्स पर रिलीज और इतना बजट

8000 स्क्रीन्स पर रिलीज और इतना बजट

RRR का निर्माण 400 करोड़ के भीतर का है। साथ ही RRR का मार्केटिंग बजट 500 करोड़ का बताया जा रहा है।वैश्विक तौर पर 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली है। भारत में हिंदी संस्करण में, इसे लगभग 3200 स्क्रीन पर रिलीज होने की उम्मीद है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X