बॉक्स ऑफिस: भारत की टॉप 7 फिल्मों में RRR की धमाकेदार एंट्री, सलमान खान की सुलतान और बाहुबली को किया पीछे

एसएस राजामौली की फिल्म RRR ना सिर्फ भारत में बल्कि ओवरसीज में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने महज 6 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 672.16 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कोई शक नहीं कि यह एक धमाकेदार आंकड़ा है। इसी के साथ फिल्म ने सलमान खान की सुल्तान और राजामौली की पिछली फिल्म बाहुबली को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

RRR अब वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 7 भारतीय फिल्मों में शामिल हो चुकी है। गुरुवार की कमाई के साथ फिल्म 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो RRR वर्ल्डवाइड हजार करोड़ तक की कमाई कर सकती है।

rrr-beats-salman-khan-s-sultan-and-baahubali-enters-top-7-highest-grossing-indian-films-worldwide

फिल्म ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 257.15 करोड़, दूसरे दिन 114.38 करोड़, तीसरे दिन 118.63 करोड़, चौथे दिन 72.80 करोड़, पांचवें दिन 58.46 करोड़ और छठे दिन 50.74 करोड़ का कलेक्शन किया है। बहरहाल, सातवें स्थान ने आगे बढ़ने के लिए फिल्म को रजनीकांत की फिल्म 2.0 को पीछे करना होगा, जिसने 800 करोड़ का कलेक्शन किया था।

यहां देंखे वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 भारतीय फिल्मों की लिस्ट-

दंगल (2016)

दंगल (2016)

आमिर खान, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और साक्षी तंवर स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1968.03 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म चीन में ब्लॉकबस्टर रही थी।

बाहुबली 2 (2017)

बाहुबली 2 (2017)

राजामौली की इस फिल्म का क्रेज दुनियाभर में दिखा था। इस फिल्म ने भी चीन में जमकर कमाई की थी, जिसके बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन रहा 1810 करोड़..

बजरंगी भाईजान (2015)

बजरंगी भाईजान (2015)

सलमान खान और करीना कपूर स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 918.18 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही।

सीक्रेट सुपरस्टार (2017)

सीक्रेट सुपरस्टार (2017)

इसके बाद आती है आमिर खान प्रोडक्शन की सीक्रेट सुपरस्टार, जिसका वर्ल्डवाइ कलेक्शन रहा 902.92 करोड़। फिल्म ने चीन में धुआंधार कमाई की थी।

पीके (2014)

पीके (2014)

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी, आमिर खान और अनुष्का शर्मा स्टारर इस फिल्म ने 831.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।

 2.0 (2018)

2.0 (2018)

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें, बजट के हिसाब से भी यह भारत की सबसे मंहगी फिल्मों में से एक है।

आरआरआर

आरआरआर

वहीं, राजामौली की आरआरआर अब 672.16 करोड़ के साथ टॉप 7 में एंट्री ले चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कहां तक जाता है।

बाहुबली- द बिगनिंग (2015)

बाहुबली- द बिगनिंग (2015)

एसएस राजामौली के बाहुबली फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म ने वर्ल्डवाइड 650 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी।

सुलतान (2016)

सुलतान (2016)

वहीं, सलमान खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म सुलतान का कलेक्शन रहा था 614.49 करोड़। भारत में फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की थी।

संजू

संजू

और इस लिस्ट में दसवें नंबर पर है राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर स्टारर संजू। फिल्म ने दुनियाभर में586.85 करोड़ का कलेक्शन किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X