रूही BOX OFFICE: जान्हवी कपूर की फिल्म ने दी शानदार ओपनिंग- यहां जानें पहले दिन का कलेक्शन
जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म 'रूही' 11 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लंबे लॉकडाउन के बाद इस फिल्म का सिनेमाघर में रिलीज होना बॉक्स ऑफिस के लिए एक खास मौका माना जा रहा है। बता दें, फिल्म ने पहले दिन, यानि की गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 3.06 करोड़ की ओपनिंग दी है। यह शानदार आंकड़ा है।
फिल्म की रिलीज से पहले सभी के दिल- दिमाग में यह सवाल था कि.. क्या ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस ला पाएगी? लेकिन फिल्म के ओपनिंग नंबर्स ने ही इस बात का जवाब दे दिया है।

'रूही' देशभर में 1500 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। कोरोना काल के बाद किसी हिंदी फिल्म को पहली बार इतनी बड़ी रिलीज मिली है। कहीं ना कहीं, पूरे इंडस्ट्री की निगाहें 'रूही' पर टिकी हुई हैं। उम्मीद है कि इसके बाद और भी निर्माता- निर्देशक ओटीटी के बजाए बड़ी स्क्रीन पर फिल्म लाने की हिम्मत कर पाएंगे।
रूही को शिवरात्रि की छुट्टी का भी फायदा मिला है। फिल्म ने पीवीआर ने 93 लाख, आईनॉक्स से 60 लाख और सिनेपॉलिस से 32 लाख की कमाई की है।

पहला वीकेंड
रूही गुरुवार को रिलीज की गई है। लिहाजा, पहले वीकेंड तक फिल्म का कुल कलेक्शन आराम से 17-18 करोड़ तक पहुंच सकता है।

वर्ड ऑफ माउथ
फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। जहां कुछ को फिल्म की कहानी कमजोर लग रही है, वहीं, कुछ ने फिल्म के कंटेंट और कलाकारों की तारीफ की है।

बजट और कमाई
रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म 25 करोड़ तक के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 50 करोड़ तक की कमाई करनी होगी।

कोरोना की मार
कोरोना की वजह से दर्शकों का एक बड़ा वर्ग अभी भी थियेटर नहीं जाना चाह रहा है। वहीं, कई शहरों में अभी भी सिनेमाघर 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ ही चल रहे हैं। लिहाजा, फिल्म की कमाई इन सब बातों से प्रभावित होने वाली है।

दूसरी फिल्मों से टक्कर
खास बात है कि अगले हफ्ते से कई फिल्में बैक टू बैक सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में रूही के स्क्रीन कम कर दिये जाएंगे। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने के लिए ज्यादा से ज्यादा एक हफ्ते का समय है।

सिंगल स्क्रीन थियेटर्स
कई शहरों में अभी भी सिंगल स्क्रीन थियेटर्स नहीं खोले गए हैं। वहीं, कई तो कोरोना काल में बंद पड़ गए। लिहाजा, अब कलेक्शन मल्टीप्लेक्स दर्शकों पर ही निर्भर करता है। जाहिर है फिल्म की कमाई इन सब बातों से प्रभावित होने वाली है।
दो महीने की हुई विराट कोहली- अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका, कपल ने शेयर की क्यूट सी तस्वीर


Click it and Unblock the Notifications











