सूर्यवंशी के साथ रोहित शेट्टी बने नंबर वन डायरेक्टर - 1500 करोड़ की बॉक्स ऑफिस कमाई, शानदार रिकॉर्ड्स

रोहित शेट्टी के करियर की 14वीं फिल्म है सूर्यवंशी और इस फिल्म के साथ रोहित शेट्टी ने अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल किया है। सूर्यवंशी के साथ रोहित शेट्टी ने बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ की कमाई पूरी कर ली है और कमाई के लिहाज़ से वो भारत के टॉप डायरेक्टर बन चुके हैं।

और ऐसा करते हुए रोहित शेट्टी भारत के सबसे सफल डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को काफी पीछे छोड़ चुके हैं। गौरतलब है कि राजकुमार हिरानी, भारत के सबसे सफल डायरेक्टर इसलिए कहे जाते हैं क्योंकि उनका सफलता का रेट 100 प्रतिशत है।

rohit-shetty-crosses-1500-crores-at-the-box-office-with-sooryavanshi-beats-rajkumar-hirani-hugely

राजकुमार हिरानी ने अपनी 5 फिल्म, मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स, पीके और संजू के साथ बॉक्स ऑफिस पर 979 करोड़ की कमाई की है और बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर कहे जाते हैं जिनका सफलता रेट 100 प्रतिशत है। राजकुमार हिरानी ने अपने करियर में 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और दो ऑल टाईम ब्लॉकबस्टर फिल्में। इसके अलावा उनकी पहली फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस हिट थी।

बात करें रोहित शेट्टी की तो 14 फिल्मों के करियर में रोहित शेट्टी ने कुल 1500 करोड़ की कमाई कर ली है। इनमें दो फ्लॉप फिल्में भी शामिल हैं।

केवल इस वजह से हिरानी से पीछे

केवल इस वजह से हिरानी से पीछे

रोहित शेट्टी को राजकुमार हिरानी से पीछे केवल एक ही कारण से माना जाता है और वो है रोहित शेट्टी के करियर की शुरूआती फिल्में। रोहित शेट्टी ने अपने करियर की शुरूआत की थी ज़मीन से और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। हालांकि अपनी दूसरी ही फिल्म गोलमाल रिटर्न्स के साथ रोहित शेट्टी बॉक्स ऑफिस को समझने लगे थे। इसके बाद संडे और ऑल द बेस्ट की रिलीज़ के साथ रोहित शेट्टी ने धीरे धीरे अपना टार्गेट ऑडियंस ढूंढना शुरू किया। लेकिन इन चार फिल्मों में दो फिल्में ज़मीन और संडे फ्लॉप थीं जिसने रोहित शेट्टी का सफलता रेट 85 प्रतिशत कर दिया।

पहली 100 करोड़ी फिल्म

पहली 100 करोड़ी फिल्म

रोहित शेट्टी की पहली 100 करोड़ी फिल्म थी गोलमाल 3। 2010 में आई इस फिल्म के साथ रोहित शेट्टी ने अपने करियर की एक नई शुरूआत जिसने उन्हें बॉलीवुड का सबसे बड़ा फिल्ममेकर बना दिया। गोलमाल 3 के साथ रोहित शेट्टी ने 108 करोड़ की कमाई की थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म के साथ रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के भी करियर को अलग दिशा दी थी।

पहली 200 करोड़ी फिल्म

पहली 200 करोड़ी फिल्म

साल 2013 में रोहित शेट्टी ने पहली 200 करोड़ी फिल्म दी। चेन्नई एक्सप्रेस उनके करियर का सबसे ऊंचा पॉइंट था। शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म ईद रिलीज़ थी और इस फिल्म के लिए रोहित शेट्टी ने सलमान खान से उनकी ईद उधार ली थी लेकिन किसी को भी निराश नहीं किया था। चेन्नई एक्सप्रेस के साथ रोहित शेट्टी ने एक से एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म ने 33 करोड़ की ओपनिंग की थी जो रोहित शेट्टी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग रही है।

रिकॉर्ड तोड़ दिवाली

रिकॉर्ड तोड़ दिवाली

दिलचस्प है कि रोहित शेट्टी ने बॉक्स ऑफिस पर 13 फिल्में दी हैं और इनमें से पांच फिल्में दिवाली रिलीज़ रही हैं। गोलमाल, ऑल द बेस्ट, गोलमाल रिटर्न्स, बोल बच्चन और गोलमाल अगेन। और हर दिवाली के साथ रोहित शेट्टी ने अपने रिकॉर्ड को बेहतर बनाया है। गोलमाल अगेन, रोहित शेट्टी की सबसे बंपर दिवाली रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 205 करोड़ की कमाई की थी।

छूते छूते रह गए 250 करोड़

छूते छूते रह गए 250 करोड़

रोहित शेट्टी के बॉक्स ऑफिस सफर का अगला मुकाम था 250 करोड़ जिसे वो अपनी 2018 की फिल्म सिंबा के साथ हासिल करते करते रह गए। सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ की कमाई की थी। गोलमाल 3, चेन्नई एक्सप्रेस और सिंघम 3 के बाद ये रोहित शेट्टी के करियर की चौथी ब्लॉकबस्टर थी।

300 करोड़ की कर रहे हैं तैयारी

300 करोड़ की कर रहे हैं तैयारी

अब रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स के साथ 300 करोड़ की तैयारी कर रहे हैं। सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी के बाद रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स के लिए एक महिला पुलिस ऑफिसर ढूंढ रहे हैं जिसकी कहानी रोहित शेट्टी जल्दी ही परदे पर उतारेंगे। इसके अलावा, रोहित शेट्टी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी कॉप वेब सीरीज़ की शुरूआत कर दी है और आगे चलकर, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन सकते हैं।

8 सौ करोड़ी फिल्में

8 सौ करोड़ी फिल्में

सूर्यवंशी, रोहित शेट्टी के करियर की नौवीं सौ करोड़ी फिल्म है। रोहित शेट्टी ने 100 करोड़ी फिल्मों का सिलसिला गोलमाल 3 से शुरू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। गोलमाल 3 के बाद सूर्यवंशी, रोहित शेट्टी के करियर की लगातार 9वीं 100 करोड़ी फिल्म है। गोलमाल 3 के बाद सिंघम, बोल बच्चन, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम रिटर्न्स, दिलवाले, गोलमाल अगेन और सिंबा ने भी दनदनाते हुए 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X