दिलवाले में गलती हो गई...बस गोलमाल 4 बॉक्स ऑफिर पर टिक जाए - रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी ने हाल ही में अपने आने वाली फिल्म गोलमाल के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे बॉक्स ऑफिस से बहुत फर्क पड़ता है। और मैं चाहता हूं कि गोलमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर धमाका करे।

रोहित शेट्टी की दिलवाले जब उस कदर नहीं चली जैसा कि सोचा गया था तो सबसे बड़ा सदमा खुद रोहित शेट्टी को ही लगा था। और अब रोहित शेट्टी गोलमाल 4 के साथ वापसी करने को तैयार हैं और उन्होंने दो टूक फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर बात की।

रोहित शेट्टी ने माना कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से फिल्म पर बहुत असर पड़ता है और वो बहुत ही नज़दीक से बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर नज़र रखता है।

rohit-shetty-admits-box-office-number-are-very-important

रोहित ने एक अखबार से बातचीत में कहा कि मेरे लिए बॉक्स ऑफिस सबसे ज़्यादा मायने रखता है। मैं चाहता हूं मेरी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तगड़ा हो और वो अच्छी कमाई करे। इससे पता चलता है कि लोगों ने फिल्म देखी कि नहीं। हर डायरेक्टर यही चाहता है कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग उसकी फिल्म देखें।

रोहित ने कहा कि मैं हमेशा देखता हूं कि किसने कितना बिज़नेस किया। पिछले साल इतना अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं था। एक फिल्म अगर कमाई करती है तो सबके लिए अच्छा होता है।

मैंने दिलवाले में काफी गलतियां की हैं और अब मैं गोलमाल 4 की रिलीज़ के लिए नर्वस हूं। मैं अपनी हर फिल्म की रिलीज़ से पहले नर्वस होता हूं। लेकिन बस यही चाहता हूं कि मेरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहे और उसे ज़्यादा से ज़्यादा लोग देखें।

गोलमाल 4 दीवाली पर रिलीज़ हो रही है और आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार से क्लैश हो रही है। वैसे जानिए दिलवाले की mistakes -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X