RRKPK Weekend Box Office: रणवीर और आलिया की फिल्म ने रविवार को किया बंपर कलेक्शन, जानें 3 दिनों की कमाई

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Weekend Box Office: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म इस शुक्रवार दर्शकों के सामने आ चुकी है और तीन दिनों में खूब तारीफें बटोरी हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।
शुक्रवार को 11.10 करोड़ की कमाई के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म ने शनिवार को 16.05 करोड़ और रविवार को 19 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है।
पहले वीकेंड की कमाई
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने अपने पहले वीकेंड तक 45 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म फैमिली ऑडियंस को काफी आकर्षित कर रही है। खासकर बड़े शहरों में फिल्म के कलेक्शन में काफी बढ़ोतरी दिखी है। कह सकते हैं कि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है।
अच्छी बात यह है कि फिलहाल करण जौहर की फिल्म के सामने कोई और हिंदी फिल्म कंपिटिशन में नहीं है। सीधे 11 अगस्त को गदर 2 और ओएमजी 2 आने वाली है। यानि की रॉकी और रानी के पास कमाने के लिए पूरे 11 दिन हैं।
भारी भरकम बजट पर बनी है फिल्म
यदि फिल्म अच्छी पकड़ बनाए रखती है तो यह 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली 2023 की अगली फिल्म होगी। बता दें, ये फिल्म 180 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी है। फिल्म का प्रोडक्शन बजट 160 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जबकि प्रमोशन पर 18 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। यानि की फिल्म का कुल बजट 178 करोड़ है।


Click it and Unblock the Notifications