RRKPK Box Office Day 5: मंगलवार को रणवीर- आलिया की फिल्म का तहलका, 5 दिनों में 60 करोड़ पार

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Day 5: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" ने सिनेमाघरों में 5 दिन गुजार लिये हैं और फिल्म अभी भी मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म को फैमिली ऑडियंस से काफी तारीफें मिल रही हैं। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी साफ देखने को मिल रहा है।
खास बात है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने सोमवार से ज्यादा मंगलवार को कमाई की है। फिल्म ने मंगलवार को 7.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद, 5 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 60.22 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
5 दिनों का तगड़ा कलेक्शन
करण जौहर की इस फिल्म ने शुक्रवार को 11.10 करोड़ की कमाई के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म ने शनिवार को 16.05 करोड़, रविवार को 18.75 करोड़, सोमवार को 7.02 करोड़ और मंगलवार को 7.30 करोड़ का कलेक्शन किया है।
100 करोड़ क्लब में लेगी एंट्री
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म अब 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है। वहीं, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 120-130 करोड़ के लगभग तक जा सकता है। खास बात है कि फिल्म के साथ कमाने के लिए 10 अगस्त तक का पूरा समय है। 11 अगस्त को ओएमजी 2 और गदर 2 से फिल्म प्रभावित होगी। फिलहाल करण जौहर की इस फिल्म ने मल्टीप्लेक्स में मजबूत पकड़ बनाकर रखी हुई है। मुंबई, पुणे, दिल्ली- एनसीआर में फिल्म की अच्छी कमाई हो रही है।
बता दें, ये फिल्म 180 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी है। फिल्म का प्रोडक्शन बजट 160 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जबकि प्रमोशन पर 18 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। यानि की फिल्म का कुल बजट 178 करोड़ है।


Click it and Unblock the Notifications