RRKPK Box Office Day 10: रणवीर- आलिया की फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में ली धमाकेदार एंट्री, 2023 की छठी फिल्म!

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Day 10: करण जौहर की लेटेस्ट फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सभी ओर से पॉजिटिव प्रतिक्रिया पाते हुए, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है।
अपने पहले हफ्ते में 73.33 करोड़ की कमाई करने के बाद, फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर शानदार बढ़त दिखाई है। 'रॉकी और रानी..' ने अपने आठवें दिन यानी कि शुक्रवार को 6.75 करोड़, शनिवार को 11.50 करोड़ और रविवार को 13 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 103-104 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
बता दें, ये फिल्म 180 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी है। फिल्म का प्रोडक्शन बजट 160 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जबकि प्रमोशन पर 18 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। यानि की फिल्म का कुल बजट 178 करोड़ है।
100 करोड़ क्लब में 2023 की छठी फिल्म
खास बात है कि 100 करोड़ क्लब में यह 2023 की छठी फिल्म है। इससे पहले पठान (543 करोड़), तू झूठी मैं मक्कार (146 करोड़), द केरल स्टोरी (238 करोड़), किसी का भाई किसी की जान (110 करोड़) और आदिपुरुष (147 करोड़) ने यह आंकड़ा पार किया है। वहीं, 100 करोड़ पार होने वाली है यह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट.. दोनों की सातवीं फिल्म है।
रणवीर सिंह की 100 करोड़ी फिल्में-
पद्मावत - 302.15 करोड़
सिंबा - 240.31 करोड़
बाजीराव मस्तानी - 188 करोड़
गली बॉय - 140 करोड़
राम लीला - 118.7 करोड़
'83 - 109.02 करोड़
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- 104 करोड़*
आलिया भट्ट की 100 करोड़ी फिल्में-
ब्रह्मास्त्र- 268.56 करोड़
गली बॉय- 140 करोड़
गंगूबाई काठियावाड़ी- 132 करोड़
राजी- 123.74 करोड़
बद्रीनाथ की दुल्हनिया- 117 करोड़
2 स्टेट्स- 102.33 करोड़
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- 104 करोड़*


Click it and Unblock the Notifications












