..................... Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office collection Day 1: Karan Johar's film takes a slow start - Hindi Filmibeat

RRKPK Box Office Day 1: करण जौहर की फिल्म ने ली औसत शुरुआत, ओपेनहाइमर से भी कम रहा ओपनिंग कलेक्शन

rocky-aur-rani-kii-prem-kahaani-box-office-collection-day-1-karan-johar-film-takes-a-slow-start

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office collection Day 1: करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" इस शुक्रवार दर्शकों के सामने आ चुकी है और फिल्म काफी सुर्खियां भी बटोर रही है। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आज़मी स्टारर इस फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस प्रेम कहानी ने औसत शुरुआत ली है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने उम्मीद से धीमी शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन यानि की शुक्रवार को 11.10 करोड़ का कलेक्शन किया है।

बार्बीहाइमर से मिल रही है टक्कर

हालांकि, फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ अच्छा है। लिहाजा, वीकेंड पर इसके आंकड़े काफी ऊपर चढ़ सकते हैं। दूसरी ओर, "बार्बीहाइमर" भी फिल्म को प्रभावित कर रहा है क्योंकि कई थिएटरों ने बार्बी और ओपेनहाइमर के लिए स्क्रीन बरकरार रखी हैं।

खास बात है कि ओपनिंग कलेक्शन के मामले में भी "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" बॉक्स ऑफिस पर "ओपेनहाइमर" से पीछे रही है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने भारत में 14 करोड़ की ओपनिंग दी थी, जबकि रॉकी- रानी 11.10 करोड़ तक जा सकी।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का भारी भरकम बजट

बता दें, फिल्म का प्रोडक्शन बजट 160 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जबकि प्रमोशन पर 18 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। यानि की फिल्म का कुल बजट 178 करोड़ है। ऐसे में फिल्म को थियेट्रिकली हिट होने के लिए 200-250 करोड़ तक की कमाई करनी होगी। लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म वीकेंड पर कैसा परफॉर्म करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X