RRKPK एडवांस बुकिंग: 2 दिनों में रणवीर- आलिया की फिल्म के बिके इतने टिकट, मिल सकती है तगड़ी ओपनिंग!

rocky-aur-rani-kii-prem-kahaani-advance-booking-ranveer-singh-alia-film-sells-over-29000-tickets

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Advance Booking: करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इस सोमवार से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु कर दी गई है, जिसके शुरुआती रिपोर्ट सामने आ चुके हैं।

रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आज़मी स्टारर इस फिल्म ने अपने ट्रेलर और गानों से काफी सुर्खियां बटोरी है। वहीं, खास बात है कि इस शुक्रवार फिल्म सोलो रिलीज है। सिवाए हॉलीवुड फिल्में बार्बी और ओपेनहाइमर के.. करण जौहर की फिल्म को किसी की फिक्र नहीं।

फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

एडवांस बुकिंग रिपोर्ट की बात करें तो, सोमवार और मंगलवार मिलाकर फिल्म की अब तक 29 हजार टिकट बिक चुकी हैं। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के अनुसार, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने सोमवार को नेशनल चेन्स में 13,000 टिकट बेचे। अगले दिन, इसमें और सुधार हुआ, पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस से प्री-बुकिंग बिक्री बढ़कर 16,800 हो गई। वहींं, बॉक्स ऑफिस पर आंकड़ों में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।

बॉक्स ऑफिस पर होगी अच्छी शुरुआत!

ट्रेड पंडितों की मानें तो, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी गुरुवार रात तक लगभग 80 हजार से 90 हजार तक.. टिकट बेच सकती है। जो टिकट खिड़कियों पर एक अच्छी शुरुआत होगी। इसके बाद बाकी बिजनेस ऑन स्पॉट बुकिंग पर निर्भर करेगा।

करण जौहर निर्देशित इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। बता दें, फिल्म डबल आंकड़ों में ओपनिंग कलेक्शन दे सकती हैं। एडवांस बुकिंग को देखते हुए, ट्रेड पंडितों को उम्मीद है कि फैमिली ड्रामा 13 से 15 करोड़ तक की ओपनिंग देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X