#BoxOffice: रॉक ऑन 2 का ओपनिंग कलेक्शन - केवल 10 प्रतिशत हुई कमाई?
फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर की रॉक ऑन 2 रिलीज़ हो चुकी है और अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म ने केवल 10 प्रतिशत की कमाई की है।
फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर की नई जोड़ी रॉक ऑन 2 के साथ दर्शकों के सामने आई लेकिन फिल्म में दर्शकों की कितनी दिलचस्पी है ये पहले ही दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चल जाता है। जहां तक सूत्रों की मानें तो फिल्म ने पहले दिन केवल 10 प्रतिशत ही दर्शक पाए।
यानि कि फिल्म की Occupancy report कुछ खास नहीं रही। और अगर 10 प्रतिशत के आंकड़े को तब्दील किया जाए रूपयों ने तो फिल्म पहले दिन मात्र 3 - 4 करोड़ कमा पाएगी।

रॉक ऑन 2, संगीत प्रेमियों के लिए एक तरह से म्यूज़िकल सरप्राइज़ होनी चाहिए थी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं और दर्शक फिल्म से अच्छे खासे निराश दिखे।
फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर निश्चित रूप से कोई भी और फिल्म कर सकते थे। अपनी केमिस्ट्री का प्रदर्शन करने के लिए। वैसे भी हम आपको फरहान अख्तर का बॉक्स ऑफिस स्कोर बता चुके हैं जो ज़्यादा अच्छा नहीं है।
लेकिन एक बेहतरीन फिल्म का सीक्वल बनाना अब बॉलीवुड को छोड़ देना चाहिए कम से कम रॉक ऑन 2 को मिली दर्शकों की प्रतिक्रिया के बाद। और फिल्म देखें या नहीं ये हम आपको अपनी रॉक ऑन 2 फिल्म रिव्यू में बता ही चुके हैं।
वहीं नोट बैन का असर भी साफ साफ फिल्म के बिज़नेस पर दिखा, हालांकि ऐसा नहीं होता तो भी फिल्म की कमाई 4.5 करोड़ ही मानी जा रही थी।
जानिए कैसा है रॉक ऑन 2 का बॉक्स ऑफिस पर हाल -


Click it and Unblock the Notifications












