Ved Box Office: ब्लॉकबस्टर हुई रितेश देशमुख और जेनेलिया की मराठी फिल्म 'वेड', 120% से ऊपर कमाई प्रॉफिट

riteish-deshmukh-genelia-d-souza-starrrer-ved-making-huge-profit-over-120-percent-terrific-box-offce

Ved Box Office Collection: रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा स्टारर मराठी फिल्म 'वेड' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने अपने ग्यारहवें दिन अपने पहले दिन से ज्यादा कमाई की है, जो कि शानदार है। अपने दूसरे सोमवार को फिल्म ने 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। बता दें, फिल्म को केवल महाराष्ट्र में रिलीज किया गया है। इसके बावजूद फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन कर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है।

फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और ये साल 2023 की धमाकेदार ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। फिल्म की कुल कमाई अब तक 35.77 करोड़ तक पहुंच चुकी है। और इसी के साथ यह रितेश देशमुख की सबसे बड़ी मराठी फिल्म बन चुकी है। इसने रितेश स्टारर 'लयभारी' के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर दिया है।

फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर उत्साहित रितेश देशमुख ने दर्शकों को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद दिया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म की कमाई फिलहाल 25 जनवरी तक ऐसे ही जारी रहेगी। पठान की रिलीज के बाद फिल्म की कमाई धीमी पड़ सकती है। खैर, 15 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म अब तक 120 प्रतिशत तक का मुनाफा कमा चुकी है।

रितेश की पहली फिल्म

रितेश की पहली फिल्म

बता दें, वेड के साथ रितेश देशमुख ने डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा है। इस फिल्म से वो बतौर निर्देशक, निर्माता और अभिनेता जुड़े हुए हैं। वहीं, उनके साथ दिखी हैं जेनेलिया डिसूजा। जेनेलिया ने लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। साथ ही फिल्म में सलमान खान ने एक स्पेशल सॉन्ग भी किया है, जिसकी काफी चर्चा रही।

तेलुगु फिल्म की रीमेक

तेलुगु फिल्म की रीमेक

बता दें, रितेश इससे पहले मौली और लय भारी जैसी मराठी फिल्मों में नजर आ चुके है। जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था और सुपरहिट रही थी। वहीं, वेड की बात करें तो ये सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'मजली' की आधिकारिक मराठी रीमेक है।

फिल्म की कमाई

फिल्म की कमाई

फिल्म की कमाई अब तक कुछ तरह की रही है-

पहला दिन- 2.25 करोड़
दूसरा दिन- 3.25 करोड़
तीसरा दिन- 4.50 करोड़
चौथा दिन- 3.02 करोड़
पांचवा दिन- 2.65 करोड़
छठा दिन- 2.55 करोड़
सातवां दिन- 2.45 करोड़
आठवां दिन- 2.52 करोड़
नौवां दिन- 4.53 करोड़
दसवां दिन- 5.70 करोड़
11वां दिन- 2.35 करोड़

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X