गणतंत्र दिवस पर रिलीज फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: दीपिका पादुकोण टॉप पर, अक्षय- सलमान की फिल्में भी शामिल

गणतंत्र दिवस का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए भी काफी खास रहा है। पिछले कुछ सालों में 26 जनवरी के मौके पर कई अहम फ़िल्में रिलीज़ होती रही हैं, जिन्हें बॉक्स ऑफ़िस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। साल 2022 में इस मौके पर अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड की वजह से पोस्टपोन कर दी गई।

बहरहाल, बॉलीवुड के लिए यह दिन इतना खास रहा है कि कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश भी हो चुकी हैं। साल 2017 में शाहरुख खान की रईस और ऋतिक रोशन की काबिल रिलीज हुई थी। वहीं, 2020 में वरुण- श्रद्धा की स्ट्रीट डांसर और कंगना रनौत की पंगा रिलीज हुई थी।

republic-day-highest-grossing-bollywood-films

हालांकि यदि बात करें तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का, तो इस लिस्ट में सबसे टॉप पर आती है संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत। दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। यह बिग बजट फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज हुई थी और सुपरहिट रही थी।

यहां जानें गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

पद्मावत

पद्मावत

2018 में 25 जनवरी को सिनेमाघरों में पहुंची संजय लीला भंसाली की पद्मावत। इस बिग बजट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह दीपिका, रणवीर और शाहिद की पहली 300 करोड़ी फिल्म बनी।

रईस

रईस

शाहरुख खान स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। 20.42 करोड़ की ओपनिंग के साथ फिल्म ने 139 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था। ये फिल्म ऋतिक रोशन की काबिल के साथ क्लैश हुई थी।

एयरलिफ्ट

एयरलिफ्ट

अक्षय कुमार और निमरत कौर स्टारर इस बेहतरीन फिल्म ने 129 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म 22 जनवरी 2016 को रिलीज हुई थी।

काबिल

काबिल

ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर यह फिल्म रईस के साथ क्लैश हुई थी। 22 जनवरी 2016 को रिलीज हुई फिल्म काबिल ने 129 करोड़ का कलेक्शन किया था। संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी ये फिल्म हिट रही थी।

अग्निपथ

अग्निपथ

ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त और ऋषि कपूर की यह फिल्म 26 जनवरी 2012 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने 123.05 करोड़ का कलेक्शन किया था और हिट रही थी।

जय हो

जय हो

वहीं, सलमान खान और डेजी शाह स्टारर फिल्म जय हो 24 जनवरी 2021 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने 111 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह डेजी शाह की डेब्यू फिल्म थी।

रेस 2

रेस 2

24 जनवरी 2014 को आई इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य किरदारों में थे। फिल्म ने 102 करोड़ का कलेक्शन किया था और हिट रही थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X