BOX OFFICE: शाहरूख नहीं कर पाए.. अब 'बागी' रोकेगी इस फिल्म का रास्ता!
[बॉक्स ऑफिस] इस शुक्रवार टाईगर श्राफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' का धमाका होने वाला है। सब्बीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का ट्रेलर सुपरहिट हो चुका है, लिहाजा फिल्म देखने के लिए बॉलीवुड दर्शक बेसब्र हैं।
इसका एक कारण यह भी है कि साजिद नाडियावाला इस फिल्म में टाईगर और श्रद्धा को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करने वाले हैं। जहां टाईगर अपनी पहली फिल्म वाली छाप छोड़ने को तैयार हैं, वहीं श्रद्धा भी स्वीट, सिंपल लड़की के किरदार से निकलकर धमाकेदार एक्शन करने के लिए तैयार है।
BOX OFFICE: शाहरूख को किया पीछे.. अब अक्षय कुमार की बारी!
लेकिन सवाल उठता है कि क्या बागी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर पाएगी? शाहरूख खान की फिल्म को समीक्षकों से काफी तारीफ मिली, लेकिन फिल्म कमाई के मामले में पीछे रह गई। इसीलिए फैन तो नहीं, लेकिन बागी के रास्ते में आ सकती है..'द जंगल बुक'..
जी हां, द जंगल बुक ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 122.74 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। जबकि अभी भी इसकी धुआंधार कमाई जारी है। बता दें, जंगल बुक अपने तीसरे हफ्ते भी शाहरूख की फैन से ज्यादा कमा रही है।
लिहाजा, 'बागी' इस फिल्म का रास्ता कितना रोक पाती, यह तो 29 अप्रैल को ही सामने आएगा। यहां जानते हैं क्यों सुपरहिट हो सकती है 'बागी'-


Click it and Unblock the Notifications