सिंबा का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस धमाका- रणवीर सिंह की ही बाजीराव मस्तानी हुई पीछे!
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। फिल्म 20 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। जहां भारत में फिल्म ने 226 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं ओवरसीज में फिल्म 100 करोड़ पार कर चुकी है। बता दें, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सिंबा ने रणवीर की बाजीराव मस्तानी को पीछे छोड़ दिया है।
सिंबा ने वर्ल्डवाइड 374 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी ने 367 करोड़ की कमाई ही की थी। कोई शक नहीं कि सिंबा रणवीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

वहीं, सिंबा रोहित शेट्टी की भी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। सिंबा ने शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस (226 करोड़) को पीछे छोड़ दिया.. और नंबर वन बन गई। 100 करोड़ कल्ब में यह रोहित शेट्टी की आठवीं फिल्म है.. वह भी लगातार..
बहरहाल, यहां जानें वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











