83 की रिलीज से पहले, जानें रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में- ब्लॉकबस्टर फिल्मों की हैट्रिक
कबीर खान के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म '83' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म को समीक्षकों से दिल खोलकर तारीफ मिल रही है। लिहाजा अब फिल्म के बॉक्स ऑफिस को लेकर भी चर्चा शुरु हो चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म जबरदस्त ओपनिंग देने वाली है। 83 की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है। बता दें, फिलहाल कई शहरों में थियेटर्स फुल ऑक्यूपेंसी के साथ नहीं खुले हैं।
रणवीर सिंह के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करें तो उनकी पिछली तीन फिल्में रिकॉर्डतोड़ साबित हुई है। 300 करोड़, 200 करोड़ और 150 करोड़ की फिल्मों के साथ रणवीर अलग ही लीग में दौड़ रहे हैं। क्या 83 रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल होगी? देखना दिलचस्प होगा।

रणवीर सिंह ने साल 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात के साथ डेब्यू किया था। 11 साल में अब तक उनकी 5 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं। फिलहाल, संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। फिल्म ने 300 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब देखना है कि 83 आंकड़ों की लिस्ट में कहां तक पहुंच पाती है।
यहां जानें रणवीर सिंह की टॉप 7 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

पद्मावत
कलेक्शन- 300.2 करोड़
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य किरदारों में थे। फिल्म में रणवीर सिंह ने खिलजी का किरदार निभाया था।

सिंबा
कलेक्शन- 240.22 करोड़
पद्मावत और सिंबा दोनों ही फिल्में साल 2018 में आई थीं.. इसी के साथरणवीर सिंह बॉलीवुड के दूसरे ऐसे अभिनेता बन चुके थे, जिन्होंने एक ही साल में कुल 500 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया है। रोहित शेट्टी की यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही थी।

बाजीराव मस्तानी
कलेक्शन- 184 करोड़
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदारों में थे। साल 2015 में रिलीज हुई ये फिल्म हिट रही थी।

गली बॉय
कलेक्शन- 139.38 करोड़
ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, सिद्धांत चतुर्वेदी और आलिया भट्ट अहम किरदारों में थे। फिल्म सुपरहिट रही थी।

गोलियों की रासलीला- राम लीला
कलेक्शन- 112 करोड़
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था और फिल्म सुपरहिट रही।

गुंडे
कलेक्शन- 76.55 करोड़
रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ये फिल्म प्लस में रही थी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था।

दिल धड़कने दो
कलेक्शन- 76.88 करोड़
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ये फिल्म हिट रही थी। फिल्म में अनिल कपूर, शेफाली शाह, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर अहम किरदारों में थे।


Click it and Unblock the Notifications