BOX OFFICE: 'गली बॉय' रणवीर सिंह का धमाका- बैक टू बैक तीसरी 100 करोड़ी फिल्म
रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म 'गली बॉय' ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, फिल्म ने गुरुवार को लगभग 5 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 100 करोड़ तक पहुंच चुकी है। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पर भी देखने को मिला।
ट्रेड पंडितों की मानें तो रणवीर सिंह की यह फिल्म 150 करोड़ तक जाएगी। यह रणवीर सिंह की लगातार तीसरी सुपरहिट फिल्म होगी। इससे पहले रणवीर ने पद्मावत और सिंबा जैसी फिल्म दी है, जिसने 300 और 200 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी।

खास बात है कि इस फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का गजब फायदा मिला है। लेकिन इस शुक्रवार अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल रिलीज हो चुकी है। जिसे पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में गली बॉय की कमाई काफी धीमी पड़ जाएगी। हालांकि फिल्म अपने बजट का दुगुना कमा लेगी।


Click it and Unblock the Notifications